{"_id":"60bf86ee82787f6742f90418c6036dff","slug":"death-of-bjp-leader-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की बेटी की दर्दनाक हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की बेटी की दर्दनाक हादसे में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Fri, 11 Apr 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
एचएमवी कालेज के निकट ट्रक की चपेट में आने से भाजपा नेता की बेटी की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
दिव्या स्कूटी पर सवार होकर एचएमवी कालेज में दाखिला फार्म लेने जा रही थी कि दुर्घटना का शिकार हो गई।
भाजपा नेता गुरमीत चौहान की बेटी दिव्या ने हाल ही में दसवीं की परीक्षा पास की थी और वह जमा एक कक्षा एचएमवी कालेज से करना चाहती थी।
वह अपनी बहन भारती के साथ स्कूटी पर सवार होकर कालेज की तरफ जा रही थी कि ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद दिव्या की मौत हो गई और भारती बुरी तरह से जख्मी हो गई।
इस दुर्घटना के बाद शोर शराबा मच गया। मौके पर भाजपा नेता गुरमीत चौहान अपने साथियों के साथ आ पहुंचे। भारती को अस्पताल दाखिल करवाया गया है।