फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of young man found in suspicious condition, marks of drug syringe found on his arm

Chandigarh News: संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, बाजू पर मिले नशे की सीरिंज के निशान

Mon, 01 Apr 2024 02:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in suspicious condition, marks of drug syringe found on his arm
कुराली। बडाली रोड पर संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने कुराली से बडाली जाने वाली लिंक रोड पर फ्लाईओवर के पास संदिग्ध हालत में एक युवक का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार मृतक के पैर पर गहरी चोट का निशान था और उसकी एक बाजू में इंजेक्शन की सीरिंज लगी थी। बाजू में सीरिंज का घाव का गहरा होने से मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। मृतक की पहचान गुरसेवक सिंह निवासी गांव बडाली के रूप में हुइ है और दो वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है। लोगों ने आशंका जताई है कि उसका शव यहां पर फेंका गया है। एसएचओ बलविंदर सिंह ने कहा कि युवक की मौत की कई पहलुओं से जांच की जा रही है। चोट के निशान के कारण मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ कहा जा सकता है। मौत का कारण नशे की ओवरडोज भी हो सकता है। गांव निवासियों ने प्रशासन के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा कि क्षेत्र में सरेआम नशा बिक रहा है। आए दिन कोई न कोई युवक इसका शिकार हो रहा है। युवा पीढ़ी नशे के दलदल में धंसती जा रही है और पुलिस प्रशासन इसे रोकने में नाकाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed