फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of the driver found under the truck in the parking lot of Verka plant.

Chandigarh News: वेरका प्लांट की पार्किंग से ट्रक के नीचे मिला चालक का शव

Mon, 01 Apr 2024 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Dead body of the driver found under the truck in the parking lot of Verka plant.
मोहाली। फेज-6 स्थित वेरका प्लांट की पार्किंग से एक ट्रक के नीचे एक ट्रक चालक का शव पड़ा मिला। उसके साथी कर्मी ने फेज-6 के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान अमित कुमार निवासी सेक्टर-56 के रूप में हुई है। जो वेरका कंपनी में ही ट्रक चलाता था। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि अमित वीरवार की रात करीब 11 बजे घर से काम पर जाने के लिए निकला था। इसके बाद प्लांट पर मोटरसाइकिल खड़ी कर सोलन में माल की डिलीवरी देने गया था। इसके बाद उसकी घर वालों से कोई बात नहीं हुई। अगले दिन शाम करीब सात बजे उसका साथी कर्मी ट्रक पार्किंग से गुजर रहा था तो देखा कि अमित ट्रक के नीचे गिरा पड़ा था। उसकी नाक से खून और मुंह से झाग बह रहा था। उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल ले जाया गया और उसके भाई को सूचना दी। परिवार अस्पताल पहुचां और कुछ देर की जांच के बाद डॉक्टर ने अमित को मृत घोषित कर दिया। यह सुन पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फेज-6 चौकी थाना पुलिस ने मृतक के परिजन का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed