फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of retired principal found in the house in Haryana's Karnal

रिटायर्ड प्रिंसिपल का घर में मिला शव, बदबू आई तो पड़ोसियों को पता चला, जानवरों ने नोचा

Wed, 12 Feb 2020 09:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Feb 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Dead body of retired principal found in the house in Haryana's Karnal
सांकेतिक तस्वीर।

करनाल के सेक्टर-14 के हाउस नंबर-69 में रिटायर्ड स्कूल प्रिंसिपल का शव मिला। जिसे जानवरों ने नोचा हुआ था। जब बदबू पड़ोसियों तक पहुंची तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना है। जानवरों ने उसे बुरी तरह नोचा है, जिसमें उसकी हड्डियां तक नजर आ रही थी। 

विज्ञापन


सेक्टर-13 चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और एफएसएल टीम को बुलाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। अंबाला से गुरुवार को महिला के परिजन आएंगे तभी पोस्टमार्टम कराया जायेगा। अभी पुलिस मौत के कारणों का पता नहीं लगा पाई है।  
विज्ञापन


पति से तलाक के बाद अकेली रहती थी महिला
रिटायर्ड स्कूल प्रिंसिपल चंचल शर्मा के भतीजे अंबाला निवासी अनिल ने बताया कि इनके पति गोपाल शर्मा भी प्रिंसिपल थे। वह करनाल के असंध के सरकारी स्कूल से रिटायर्ड हुए थे। 2012 में उनकी मौत हो गई थी। करीब 30 साल पहले ही किसी कारणवश चंचल शर्मा और गोपाल शर्मा के बीच तलाक हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोपाल शर्मा अंबाला में रहते थे और चंचल शर्मा अकेली करनाल सेक्टर-14 हाउस नंबर 69 में रहती थी। वह झज्जर से रिटायर्ड हुई थीं। अक्सर वह उनसे मिलते जुलते थे। करीब एक महीने पहले वह उससे मिलकर गये थे उस दौरान वह ठीक थीं। दोपहर को उन्हें चंचल शर्मा का शव मिलने की सूचना मिली। 

कुत्ते और बिल्ली के खून से सने पांव के निशान दीवार पर मिले
पुलिस ने जब घर में जाकर जांच की तो पड़ोसी के मकान से लगी करीब तीन फुट ऊंची दीवार पर कुत्ते व बिल्ली के पांव के निशान मिले। जो खून से सने थे। ऐसे में आशंका जाहिर की जा रही है कि शव को कुत्तों ने नोचा होगा। घर के आसपास कुत्ते भी घूमते दिखाई दिए। 

पड़ोसियों को आई बदबू तब किया पुलिस को फोन
पड़ोसियों ने बताया कि यह बुजुर्ग महिला घर में ही रहती थी। जब घर से बदबू आई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो महिला का शव फर्श पर पड़ा था। 

अंबाला में महिला के परिजनों से संपर्क किया है। गुरुवार को परिजन आएंगे। इसके बाद ही पोस्टमार्टम कराया जायेगा। अभी मामले की जांच की जा रही है। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। -जितेंद्र कुमार, सेक्टर-13, चौकी प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed