{"_id":"60d5ce8f8ebc3ecbfb228b2b","slug":"dead-body-of-missing-female-doctor-found-in-gurdaspur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट: कोटली नहर में महिला डॉक्टर ने लगाई छलांग, 50 किमी दूर गुरदासपुर में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पठानकोट: कोटली नहर में महिला डॉक्टर ने लगाई छलांग, 50 किमी दूर गुरदासपुर में मिला शव
Fri, 25 Jun 2021 06:43 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 25 Jun 2021 06:43 PM IST
सार
तीन दिन बाद पठानकोट की लापता महिला डॉक्टर का शव गुरदासपुर जिले में मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। महिला डॉक्टर ने नहर में छलांग लगाई थी। नहर के पास ही उसकी कार मिली। कार से 50 किमी दूर शव मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटली नहर में छलांग लगाने वाली महिला डॉक्टर का तीन दिन बाद बब्बेहाली (गुरदासपुर) में शव मिला है। मृतक महिला डॉक्टर जीवन ज्योति के परिजनों ने उसके शव की पहचान की। थाना तिब्बड़ी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार देर शाम साढ़े पांच बजे शव नहर से बरामद हुआ।
विज्ञापन
बता दें, सोमवार को कोटली नहर के पास सैर करने वाले व्यक्ति ने कार को खड़े देखा, जिसके बाद उसने लोगों को बताया। पुलिस को सूचना देने पर थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो उक्त कार महिला डॉक्टर जीवन ज्योति (29) की पाई गई। आशंका व्यक्त की जा रही थी कि महिला डॉक्टर किसी बात को लेकर परेशान थी और उसने नहर में छलांग लगाई है।
विज्ञापन
डॉक्टर जीवन ज्योति पंडोरी महंता हेल्थ सेंटर पर तैनात थी। इसके बाद पुलिस ने गोताखारों की मदद से दो दिनों तक नहर में उनका पता लगाने की कोशिश की। गुरुवार की देर शाम डॉक्टर जीवन ज्योति का शव पचास किलोमीटर दूर बब्बेहाली में मिला। परिजनों को सूचित करने के बाद वह मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।
विज्ञापन