{"_id":"6a1359b67cc1e6e9d503095a","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-the-forest-suspected-to-have-died-due-to-drug-abuse-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1028482-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जंगल में मिला युवक का शव, नशे से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जंगल में मिला युवक का शव, नशे से मौत की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शास्त्री नगर के रहने वाले 28 वर्षीय युवक संजीव का शव रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल क्षेत्र से बरामद हुआ। इसकी सूचना मिलने पर आईटी पार्क थाना पुलिस, फॉरेंसिक और सीएफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस के अनुसार संजीव शुक्रवार से लापता था। शनिवार को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। रविवार दोपहर करीब दो बजे उसका शव शास्त्री नगर अंडरब्रिज के पास मिला। शुरुआती जांच में नशे से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होंगे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।