{"_id":"5e5ea0f08ebc3ec5512022f3","slug":"dead-body-of-23-year-old-girl-found-from-farm-who-was-missing-for-four-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर: चार माह से लापता थी 23 वर्षीय युवती, खेत में मिला शव, परिजन बोले- हत्या हुई है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियारपुर: चार माह से लापता थी 23 वर्षीय युवती, खेत में मिला शव, परिजन बोले- हत्या हुई है
Wed, 04 Mar 2020 12:03 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़दीवाला (होशियारपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़दीवाला (होशियारपुर)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बढियाल-कालरा गांव के एक खेत से 23 वर्षीय युवती शफा का शव बरामद हुआ। वह करीब चार माह से लापता चल रही थी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शफा की हत्या हुई है। थाना गढ़दीवाला पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
गांव अरगोवाल निवासी मृतका के परिजनों ने बताया कि 7 नवंबर 2019 को शफा घर से चारा लेने गई थी। इसके बाद वह लौटकर नहीं आई। उसकी काफी तलाश की गई, उसका कोई अता पता नहीं चला रविवार को सूचना मिली कि बढियाल-कालरा गांव के एक खेत में युवती का शव मिला है। इस पर वह वहां पहुंचे। शव का चेहरा बुरी तरह से खराब हो चुका था। कपड़ों आदि से मृतका की पहचान शफा के तौर पर हुई। परिजनों ने आशंका जताई कि शफा की किसी ने हत्या की है।
विज्ञापन
एसएचओ बलविंद्र सिंह भुल्लर के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतका शफा किसी बीमारी से भी पीड़ित थी। शव की हालत खराब होने के चलते कुछ नहीं कह सकते कि मृतका की हत्या हुई है या किसी हादसे की शिकार हुई। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन