{"_id":"655de6eb6cc0064c500381ff","slug":"dead-bodies-of-two-of-the-three-missing-youth-found-in-firozpur-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur News: लापता तीन युवकों में से दो के शव मिलने से हड़कंप, तीसरे की तलाश, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozpur News: लापता तीन युवकों में से दो के शव मिलने से हड़कंप, तीसरे की तलाश, पुलिस कर रही जांच
Wed, 22 Nov 2023 05:05 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 22 Nov 2023 05:05 PM IST
सार
कुलगढ़ी थाना पुलिस पिछले चार दिनों से आकाशदीप सिंह, अनमोलदीप सिंह व अर्शदीप सिंह की तलाश कर रही थी। मामले को लूटपाट के एंगल से भी देखा जा रहा है। फिलहाल दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर में फरीदकोट रोड पर गांव रूकनाबेगू के पास से नहर के पुल से लापता तीन में से दो युवकों की लाश मिल गई है। तीसरे की तलाश जारी है। जिनके शव मिले हैं उनकी पहचान आकाशदीप और अनमोलदीप के रूप में हुई है। वहीं उनके चचेरे भाई अर्शदीप की तलाश जारी है। तीनों फरीदकोट जिले के गांव झांडीवाला के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
सभी शादी के लिए कपड़े खरीदकर फिरोजपुर से अपने गांव लौट रहे थे। तीनों नहर में कैसे गिरे इसका पता नहीं चला है। मगर इनकी क्षतिग्रस्त बाइक पुल के पास मिली है। थाना कुलगढ़ी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कुलगढ़ी थाना पुलिस पिछले चार दिनों से आकाशदीप सिंह, अनमोलदीप सिंह व अर्शदीप सिंह की तलाश कर रही थी। मामले को लूटपाट के एंगल से भी देखा जा रहा है। फिलहाल दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि 18 नवंबर को आकाशदीप सिंह, अनमोलदीप सिंह और अर्शदीप सिंह मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। तभी रुकनाबेगू के नजदीक नहर के पास से तीनों लापता हो गए। उनकी मोटरसाइकिल पुल के पास मिली थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनके साथ हादसा हुआ होगा।