{"_id":"662c9a418bc8576486086af3","slug":"dates-for-nomination-of-bjp-candidates-in-haryana-fixed-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election: हरियाणा में भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन की तारीखें तय, साथ मौजूद रहेगा शीर्ष नेतृत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election: हरियाणा में भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन की तारीखें तय, साथ मौजूद रहेगा शीर्ष नेतृत्व
Sat, 27 Apr 2024 12:45 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 27 Apr 2024 12:45 PM IST
सार
दो मई को भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से चौधरी धर्मबीर के साथ प्रभारी बिप्लब कुमार देब, हिसार में रणजीत चौटाला के साथ पूर्व सीएम मनोहर लाल और कुरुक्षेत्र में नवीन जिंदल के साथ सीएम नायब सिंह अपने उम्मीदवार का हौसला आफजाई करेंगे।
विज्ञापन
मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी
- फोटो : फाइल
विस्तार
हरियाणा में भाजपा के उम्मीदवारों के नामांकन की तारीखें तय कर दी गई हैं। उम्मीदवारों के साथ राज्य के बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। इसके लिए पार्टी ने नेताओं की ड्यूटी फिक्स कर दी है।
29 अप्रैल को गुरुग्राम लोकसभा के उम्मीदवार राव इंद्रजीत अपना पर्चा दाखिल करेंगे। उनके साथ भाजपा प्रभारी बिप्लब कुमार देब मौजूद रहेंगे। अंबाला से उम्मीदवार बंतो कटारिया एक मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी मौजूद रहेंगे।
वहीं, दो मई को भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से चौधरी धर्मबीर के साथ प्रभारी बिप्लब कुमार देब, हिसार में रणजीत चौटाला के साथ पूर्व सीएम मनोहर लाल और कुरुक्षेत्र में नवीन जिंदल के साथ सीएम नायब सिंह अपने उम्मीदवार का हौसला आफजाई करेंगे। चार मई को सिरसा में अशोक तंवर और छह मई को कृष्णपाल गुर्जर के साथ प्रभारी बिप्लब कुमार देब मौजूद रहेंगे। छह मई को पूर्व सीएम मनोहर लाल और सीएम नायब सिंह सैनी अपने-अपने चुनाव का पर्चा भरेंगे। इस दौरान दोनों एक दूसरे के साथ रहेंगे। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने अपने सभी उम्मीदवारों के नामांकन तारीख तय कर दी है।