फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   date extended for high security number plate

राहतः अब इस तारीख तक लगवाएं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

Tue, 22 Sep 2015 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 22 Sep 2015 02:54 PM IST
विज्ञापन
date extended for high security number plate

पंचकूला वासियों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए ज्यादा समय मिल गया है। जिलाधीश विवेक आत्रेय ने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए दी जाने वाली अवधि में दो महीने की छूट दी है।

विज्ञापन


अब वाहनों में 20 नवंबर 2015 तक वाहनों पर नंबर प्लेट लगाए जा सकेंगे। जिलाधीश ने बताया कि सरकार ने मेसर्स लिंक उत्सव कंपनी को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए स्वीकृति दे रखी है। लेकिन वाहनों मालिकों की ओर से बार-बार शिकायतें मिल रही हैं, जिसमें कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं।
विज्ञापन


कई आदेशों के बाद भी कंपनी की ओर से प्लेट की गुणवत्ता और समय पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे वाहन मालिकों की परेशानियां बनी हुई हैं। नंबर प्लेट लगाने के लिए लोगों को कई जरूरी कार्य छोड़कर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधीश ने अपने आदेशों में स्पष्ट किया है कि उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट लगवाने की अनिवार्यता में छूट 21 सितंबर से 20 नवंबर तक रहेगी। मेसर्स लिंक उत्सव कंपनी उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट लगाने का बैकलॉग पूरा नहीं करती तथा सरकार की हिदायतों अनुसार प्लेट की गुणवत्ता में सुधार नहीं करती है तो भी यह आदेश जारी रहेेगा। उन्होंने बताया कि लोगों की लगातार आ रही शिकायतों के मद्देनजर यह आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed