फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dance, qawwali and stories won heart

डांस, कव्वाली और कहानियों से जीत लिया दिल

Wed, 06 Nov 2019 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Dance, qawwali and stories won heart
चंडीगढ़। ओ जुगनी पंजाब दी....यानी डांस, म्यूजिक और कहानी का ऐसा ट्रायो जिसने सभी का मन मोह लिया। प्रसिद्ध नृत्यांगना मंजरी चतुर्वेदी की इस प्रस्तुति ने ऐसा रंग जमाया कि सभी मस्त हो गए। टैगोर थियेटर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कव्वाली और हीर रांझा के साथ सोहणी-महिवाल की कहानियों को बताया गया। इसके साथ ही प्रसिद्ध नृत्यांगना मंजरी चर्तुवेदी ने अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में जुगनी का मायने बताया गया कि वास्तव में जुगनी कौन है? इसमें नीं मैं जाणा जोगी दे नाल के साथ कई कव्वालियां पेश की गईं। इस कार्यक्रम के दौरान बीच बीच में हीर रांझा की परफारमेंस है और सोहणी महिवाल के किस्से हैं। इसमें बाबा बुल्लेशाह के बारे में भी जानकारी दी गई और शाह हुसैन की कविताएं भी पढ़ी गईं। इन कहानियों की प्रस्तुति बलकार सिद्धू और विक्रमजीत रुपराय ने की। इस प्रस्तुति के दौरान कव्वाली ग्रुप ने बाबा बुल्लेशाह की नी मैं जाणा जोगी के नाल, मेरा पिया घर आया, बाबा फरीदशाह की साबिर का पीर रोणा गंज शकर और सलमान बाहू की वंगा चढ़ा लो कुड़ियों के साथ दमादम मस्त कलंदर जैसी प्रसिद्ध कव्वालियों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कव्वाली ग्रुप रांझन अली ने जमाया रंग
अमृतसर के कव्वाली ग्रुप रांझन अली ने सभी को यहां मोहित कर डाला। इस कव्वाली ग्रुप को रांझन अली ने ही लीड किया। इस ग्रुप में राणा मोहम्मद, सोनू कादिरी, रंजीत, किशन, अश्वनी, मट्टू और सुक्खा शामिल रहे। रांझन अली ने बताया कि उनकेपिता और दादा बनारस घराने से यही काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका यह ग्रुप जार्जिया का है। उन्होंने कहा कि कव्वाली को सभी सुनना चाहते हैं क्योेंकि यह सूफी है और लोगों को एकदम करीब लाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकदम अलग रहा यह कार्यक्रम
इस मौके पर बलकार सिद्धू ने कहा कि यह एकदम अलग प्रकार का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि उनको जब यह कांसेप्ट सुनाया गया तो उन्होंने इस पर गहनता से अध्ययन किया और काफी प्रेक्टिस की। वास्तव में ऐसा प्रोग्राम लोगों को काफी आकर्षित करते हैं। यह चंडीगढ़ में पहला अपनी तरह का खास कार्यक्रम रहा। जिसमें मंजरी चर्तुवेदी ने अपनी परफारमेंस से सभी को मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed