फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dance in Congress rally despite Pulwama Terror Attack in Haryana

पुलवामा हमले के बाद देश में गम और गुस्सा, इधर भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस की रैली में लगे ठुमके

Sat, 16 Feb 2019 09:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतिया (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतिया (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 16 Feb 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
Dance in Congress rally despite Pulwama Terror Attack in Haryana
रैली के दौरान कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार

पुलवामा आतंकी हमले के बाद पूरा देश गुस्से में है। लोगों में गम का माहौल है। देश भर में लोग आक्रोश रैली निकाल रहे हैं। वहीं कांग्रेस की रैली में भीड़ जुटाने के लिए ठुमके लगवाए जा रहे थे। इसके बाद लोग इस पूरे कार्यक्रम की निंदा कर रहे हैं। परिवर्तन रैली का आयोजन हरियाणा के रतिया में कांग्रेस प्रदेश सचिव द्वारा किया गया था।  अब पूरा कार्यक्रम ही विवादों में घिर गया है। रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा सहित अन्य मुख्य वक्ताओं के आने से पहले लोगों के मनोरंजन के लिए पंजाब से पंजाबी कलाकारों को बुलाया गया था। जिसमें एक महिला कलाकार भी थी। 

विज्ञापन


इस रैली के शुरू में पंजाबी कलाकारों ने गाने शुरू किए तो रैली में मौजूद लोग उनके गानों पर झूमने लगे। जिससे उत्साहित पंजाबी कलाकारों ने स्टेज पर जमकर ठुमके लगाए। पंजाबी कलाकार द्वारा लगाए गए ठुमकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसको लोगों ने काफी ट्रोल भी किया। लोगों का कहना था कि एक तरफ देश शहीद सैनिकों की याद में रो रहा है और कांग्रेस पार्टी के लोग स्टेज पर ठुमके लगवा रही है। 
विज्ञापन


वहीं सत्ताधारी पार्टी भाजपा व इनेलो के नेताओं ने इसे कांग्रेस की गलत मानसिकता भी बताया। हालांकि कुमारी सैलजा सहित अन्य रैली आयोजकों व मुख्य वक्ताओं के मंच पर आते ही उन्होंने पुलवामा की घटना पर दो मिनट का शोक भी जताया व मृतक सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 दूसरी तरफ इनेलो के हलका विधायक रविंदर बलियाला ने कहा बेशक शहीद सैनिकों को लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए, लेकिन एक तरफ पूरा देश सेना के जवानों की शहादत को लेकर शोक में डूबा था, दूसरी तरफ कांग्रेस के कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा मंच के साथ बनी स्टेज पर पंजाबी व हरियाणवी गाने गाकर उन पर झूमा जा रहा था। 

इससे पता चलता है कि कांग्रेस को देश की सेना के जवानों के साथ कोई हमदर्दी नहीं है। इस बारे में भाजपा हलका अध्यक्ष सुखविंदर गोयल ने बताया एक तरफ पूरा देश शोक में डूबा हुआ है, दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के कुछ नेता सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए ऐसे कार्यक्रम कर रहे हैं जो कि गलत है। इस बारे में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव के सदस्य रामचंद्र सहनाल ने कहा की इस समय देश हित को लेकर मंथन का है ना कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का। 

जब इस बारे में राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा से बात की तो उन्होंने कहा कि उनके सामने कोई भी ऐसा कार्यक्रम पेश नहीं किया गया। जो रैली की शुरुआत की गई है वह भी शहीद सैनिकों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखकर की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी दृढ़ता के साथ शहीद सैनिकों के परिवार के साथ खड़ी है और कांग्रेस की प्रत्येक कार्यकर्ता में पुलवामा की घटना को लेकर भारी रोष है। 

कांग्रेस की रैली में ठुमकों जैसी कोई बात नहीं थी। रैली में आए लोगों के मनोरंजन के लिए पहले से कार्यक्रम बना हुआ था और ऐन मौके पर यह हादसा हो गया। इसके बाद कलाकारों ने केवल देशभक्ति पूर्ण गीत ही पंडाल में गाए थे। लोग जो ठुमकों की बातें कह रहे हैं, ऐसा कुछ नहीं हुआ, कलाकारों ने सिर्फ देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए थे। सुरेंद्र वर्तिया, कांग्रेस रैली आयोजक एवं प्रदेश सचिव कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed