फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dalai Lama Honoured With Honorary doctorate degree

11वां ग्लोबल वीक समारोहः धर्मगुरु दलाई लामा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

Mon, 14 Oct 2019 10:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजपुरा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजपुरा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Oct 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
Dalai Lama Honoured With Honorary doctorate degree
- फोटो : अमर उजाला

चितकारा यूनिवर्सिटी के पंजाब कैंपस में सोमवार को धर्म गुरु दलाई लामा पहुंचे। चितकारा विश्वविद्यालय पहुंचने पर चांसलर डॉ. अशोक चितकारा, कुलपति डॉ. मधु चितकारा और चितकारा विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे तिब्बती छात्रों ने उनका स्वागत किया। समारोह में उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि, डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (डीलिट) से सम्मानित किया। 

विज्ञापन


दलाई लामा को चितकारा यूनिवर्सिटी में 14 अक्तूबर से आयोजित ग्लोबल वीक-2019 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा की आज के समय की चुनौती का सामना करने के लिए मनुष्य को सार्वभौमिक उत्तरदायित्व की व्यापक भावना का विकास करना चाहिए।
विज्ञापन


सबको यह सीखने की जरूरत है कि हम न केवल अपने लिए कार्य करें बल्कि पूरे मानवता के लाभ के लिए कार्य करें। दलाई लामा ने ‘द नीड फार यूनिवर्सल एथिक्स इन एजुकेशन’ विषय पर भाषण दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लामा ने कहा कि भविष्य का आकार हमारे हाथों में है। 21वीं शताब्दी के शिक्षक और शिक्षार्थी मिलकर एक ऐसी दुनिया का निर्माण कर सकते हैं जो अधिक खुश और अधिक शांतिपूर्ण होगी। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि हमें अपने शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों में दूसरों के लिए दया और चिंता जैसे मूल्यों को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। 

दलाई लामा चितकारा यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉक्टर अशोक चितकारा व वाइस चांसलर डॉक्टर मधु चितकारा से मिले। उनके साथ सार्थक संवाद किया। डॉक्टर मधु चितकारा ने बताया कि वह दलाई लामा को उनके बीच में पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

इस दौरान चंडीगढ़ में कनाडा की दूत सुश्री मिया येन, डॉ. नियति चितकारा, प्रिंसिपल, चितकारा इंटरनेशनल स्कूल, कुमार अनिल, आईएएस, डीसी-पटियाला, नाजुक कुमार, एसडीएम (सेंट्रल) चंडीगढ़ प्रशासन, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और पंजाब के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल थे। 14 से 18 अक्तूबर तक आयोजित इस 11वें ग्लोबल वीक समारोह में 22 देशों की 39 यूनिवर्सिटीज के 55 से ज्यादा डेलीगेट्स हिस्सा ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed