फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dairy Farms will accept Israel Technique

इजराइल की तकनीक अपनाएंगे डेयरी वाले

Sun, 10 Nov 2013 05:14 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 10 Nov 2013 05:14 PM IST
विज्ञापन
Dairy Farms will accept Israel Technique
पंजाब में डेयरी विकास के लिए इजराइली तकनीक अपनाने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही राज्य में अब डेयरी विकास नई तकनीकों के आधार पर होगा।
विज्ञापन


यह जानकारी डेयरी विकास विभाग पंजाब के डॉयरेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह ने पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरशन के ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में दी।

इस दौरान डेयरी विभाग पंजाब एवं पंजाब डेयरी विकास बोर्ड की तरफ से व्यापारिक डेयरी फार्मिंग और इजराइली डेयरी फार्मिंग की तकनीकों पर माहिरों ने अपने विचार रखें।

इस मौके पर डॉयरेक्टर ने बताया कि सेमिनार राज्य के प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर एवं इजराइल से सिखलाई लेकर आए मेंबरों में इंटरएक्शन के लिए आयोजित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर भविष्य की योजनाओं के बारे में उन्होंने बताया कि डेयरी प्रोडेक्ट सिखलाई पर एक कोर्स शुरू किया जा रहा है। जिसमें दूध उत्पादकों को दूध से दूध के पदार्थ बनाकर अधिक मुनाफा कमाने के तरीके बताए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री गुरु अंगद देव वेटर्नरी एंड एनिमल यूनिवर्सिटी में डेयरी फार्म मैनेजर का एक सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया गया है। इस मौके पर एक सवाल जवाब का दौर चला। जिसमें दूध उत्पादकों के सवालों के जवाब दिए गए। कार्यक्रम में काफी संख्या में माहिर लोग हाजिर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed