{"_id":"5d3177768ebc3e6c98748cf8","slug":"daily-kirtan-in-golden-temple-amritsar-on-550th-birth-anniversary-of-guru-nanak-dev-ji","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"550वां प्रकाश पर्वः स्वर्ण मंदिर में 20 अक्तूबर से रोज होगा गुरुबाणी पर आधारित कीर्तन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
550वां प्रकाश पर्वः स्वर्ण मंदिर में 20 अक्तूबर से रोज होगा गुरुबाणी पर आधारित कीर्तन का आयोजन
Fri, 19 Jul 2019 01:27 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी 20 अक्तूबर से 20 नवंबर तक प्रतिदिन सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में श्री गुरु नानक देव जी की बाणी आधारित कीर्तन का आयोजन करेगी। यह कीर्तन गुरुबाणी में दर्ज निर्धारित रागों में होगा। यह आयोजन श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश दिवस को समर्पित होगा।
यह निर्णय एसजीपीसी द्वारा प्रकाश पर्व शताब्दी समारोह और कीर्तन समागमों के लिए गठित कमेटी की एसजीपीसी मुख्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में एसजीपीसी अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा कि प्रकाश पर्व को समर्पित 11 नवंबर को सुल्तानपुर लोधी स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में एक विशाल कीर्तन दरबार का आयोजन होगा।
शताब्दी को समर्पित 20 अक्तूबर से 20 नवंबर तक सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के सभी रागी जत्थे गुरु साहिब की पावन बाणी उसी रागों के आधार पर गायन करेंगे, जो राग गुरु साहिब द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब में अंकित किए हुए हैं। 11 नवंबर को श्री दरबार साहिब में आयोजित कीर्तन दरबार विलक्षण होगा।

इस कीर्तन दरबार में विश्व प्रसिद्ध रागी जत्थे शामिल होंगे। यह रागी जत्थे गुरु नानक देव जी द्वारा उच्चारण किए गए 19 रागों में कीर्तन करेंगे। यह कीर्तन दरबार सुबह 10 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेगा। इसके साथ ही एक नवंबर से 13 नवंबर तक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में सुबह-शाम प्रसिद्ध रागी जत्थे गुरु साहिब की बाणी का राग आधारित कीर्तन करेंगे।
इस दौरान एक पंथ प्रसिद्ध कथा वाचक भी हाजिरी भरेगा। एसजीपीसी कीर्तन समागमों के आयोजन के समय राग आधारित कीर्तन करने वाले रागी जत्थों की सेवाएं लेगी। इस संबंध में 21 जुलाई को गुरुद्वारा बेर साहिब में देश-विदेश की सभी गुरमति संगीत अकादमियों के मुखियों की एक बैठक बुलाई गई है।
गुरुद्वारा बेर साहिब में आयोजित कीर्तन दरबार के समय तांती साजों के विशेषज्ञों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस बैठक में एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर, एसजीपीसी महासचिव गुरुबचन सिंह करमुवाल और एसजीपीसी के चीफ सेक्रेटरी डॉ. रूप सिंह शामिल थे।