{"_id":"6622883b9fbed0555d0ce649","slug":"daily-attendance-of-teachers-and-students-will-have-to-be-recorded-on-mis-portal-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-402318-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एमआईएस पोर्टल पर दर्ज करानी होगी शिक्षक और छात्रों की रोजाना हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एमआईएस पोर्टल पर दर्ज करानी होगी शिक्षक और छात्रों की रोजाना हाजिरी
विज्ञापन
स्कूलों की ओर से डाटा अपडेट नहीं करने पर मुख्यालय ने जताई नाराजगी
चंडीगढ़। हरियाणा में अब सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों की रोजाना की हाजिरी एमआईएस (प्रबंधन सूचना प्रणाली) पोर्टल पर दर्ज करानी होगी। जिला शिक्षा अधिकारी स्कूलवार उपस्थिति रिपोर्ट की नियमित समीक्षा करने के साथ निगरानी रखेंगे। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से एमआईएस पोर्टल के संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने कहा कि छात्रों और शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति एमआईएस पोर्टल पर उपस्थिति अनिवार्य है। लेकिन विभाग के संज्ञान में आया है कि शिक्षक नियमित रूप से एमआईएस पोर्टल पर छात्रों की उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहे हैं। विभाग की ओर से स्पष्ट हिदायत जारी की गई है कि प्रत्येक छात्र और शिक्षक की उपस्थिति एमआईएस पोर्टल पर दैनिक आधार पर नियमित रूप से अंकित की जानी चाहिए। एमआईएस पोर्टल पर छात्रों की उपस्थिति का अंकन प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे और डबल शिफ्ट स्कूलों में दूसरी पाली के लिए दोपहर 2:00 बजे तक पूरा किया जाएगा। दोनों मॉड्यूल मैनुअल विभाग की वेबसाइट व एमआईएस पोर्टल पर उपलब्ध है।
स्कूलों में कीचन गार्डन को लेकर सप्ताह में मांगी रिपोर्ट
मौलिक शिक्षा निदेशालय ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश दिए कि स्कूलों में जिलावार किचन गार्डन बनाने को लेकर एक सप्ताह में रिपोर्ट निदेशालय भेजी जाएगी। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख होगा कि कितने स्कूलों में किचन गार्डन भूमि पर बनाया गया है और किन स्कूलों ने किचन गार्डन को छत पर तैयार किया है। निदेशालय की अधिकारियों की टीम जिलावार रिपोर्ट आने के बाद स्कूलों का औचक निरीक्षण कर किचन गार्डन का निरीक्षण करेगी। बता दें कि इन गार्डन में सब्जियां लगाई जाएंगी, ताकि बच्चों को ताजा सब्जी मिल सकें।