फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DA and other allowances will be recovered from the outsourcing staff of colleges

कॉलेजों के आउटसोर्सिंग स्टाफ से सरकार करेगी भत्तों की रिकवरी, प्रिंसिपलों को जारी हुए निर्देश

Wed, 19 Jun 2019 12:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Jun 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
DA and other allowances will be recovered from the outsourcing staff of colleges
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में आउटसोर्सिंग के तहत स्टाफ से डीए और अन्य भत्तों की रिकवरी की जाएगी। सरकार को मिली जानकारी के अनुसार कॉलेजों के आउटसोर्स स्टाफ को इन भत्तों को भुगतान किया गया है। बाकायदा, इसकी रिपोर्ट मुख्य सचिव तक पहुंची है।

विज्ञापन


वित्त विभाग की छानबीन के बाद पाया गया है कि आउटसोर्सिंग पॉलिसी-टू के तहत कॉलेजों में तैनात स्टाफ को भी महंगाई और अन्य भत्ते दिए गए हैं। जबकि ये कर्मचारी महंगाई एवं अन्य भत्ते पाने के हकदार नहीं हैं। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव के निर्देश के अनुसार आउटसोर्सिंग पॉलिसी-टू के तहत नियुक्त किए गए कर्मचारियों को केवल न्यूनतम वेतन ही दिया जा सकता है, डीए व अन्य भत्तों का भुगतान नहीं कर सकते। सरकार की जानकारी के अनुसार कॉलेजों में बीते कई सालों से इन भत्तों का भुगतान आउटसोर्स कर्मचारियों को चला आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिससे सरकार को खजाने में चपत लग रही है। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक को आगाह किया गया है कि डीए व अन्य भत्तों का भुगतान तत्काल रोका जाए। साथ ही पूर्व में आउटसोर्सिंग स्टाफ को देय भत्तों की पूरी राशि की रिकवरी की जाए। 


मुख्य सचिव कार्यालय की हिदायत के बाद उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी कॉलेजों के प्रिंसिपल को पत्र लिखकर रिकवरी के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रिंसिपलों को निर्देश दिए गए हैं कि इस काम को अति आवश्यक लें और अपने-अपने कॉलेज में ये भत्ते पा चुके स्टाफ से तत्काल रिकवरी शुरू की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed