{"_id":"6a8ac5388f9c94fb2908a2ff","slug":"married-woman-murdered-in-jalandhar-2026-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में महिला की हत्या: पति-सास पर हार्पिक पिलाने का आरोप, मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में महिला की हत्या: पति-सास पर हार्पिक पिलाने का आरोप, मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज
Sun, 23 Aug 2026 03:32 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 23 Aug 2026 03:32 PM IST
सार
करीब 7 साल पहले करतारपुर निवासी उमंग बस्सी से नेहा की शादी हुई थी। उमंग के किसी दूसरी औरत के साथ अवैध संबंध थे जिसका नेहा विरोध करती थी।
विज्ञापन
नेहा, मृतका
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के करतारपुर इलाके में एक महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका के परिवार ने उसके पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने मौत से पहले ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज कराए थे। बोलने की स्थिति में न होने के कारण उसने कथित तौर पर लिखकर बयान दिया। पुलिस ने इन्हीं बयानों के आधार पर पति और सास के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, संगरूर के धूरी की रहने वाली नेहा की करीब 7 साल पहले करतारपुर निवासी उमंग बस्सी से शादी हुई थी। दोनों की 6 साल की बेटी है। शादी के बाद नेहा अपने पति, सास कुसुम बस्सी और बेटी के साथ करतारपुर में रहती थी। परिवार के मुताबिक, शुरुआत में वैवाहिक जीवन सामान्य रहा। पुलिस के अनुसार, मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में नेहा ने आरोप लगाया था कि उसके पति के सतनाम कौर नाम की एक लड़की से कथित संबंध हैं।
विज्ञापन
नेहा के विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद रहने लगा और पति द्वारा छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने का भी आरोप लगाया गया। नेहा जालंधर के सेंट सोल्जर कॉलेज में लेक्चरर थी। नेहा के बयान के मुताबिक, 19 अगस्त को पति के कथित संबंधों को लेकर फिर विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी ने मिलकर उसे जबरन टॉयलेट साफ करने वाला क्लीनर पिला दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, महिला को जालंधर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका का एक आखिरी वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। वहीं, महिला ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने अपने साथ हुई कथित घटना के संबंध में बयान दर्ज कराया था। पुलिस जांच में इन बयानों को महत्वपूर्ण साक्ष्य के तौर पर देखा जा रहा है।
भाई का आरोप- 24 घंटे बाद मिली घटना की जानकारी
नेहा के भाई अमरीश कुमार ने आरोप लगाया कि मायका पक्ष को घटना की जानकारी करीब 24 घंटे बाद मिली। उनका दावा है कि आरोपी पति शुक्रवार सुबह तक अस्पताल में मौजूद था और बाद में अपनी मां व 6 साल की बच्ची को लेकर वहां से चला गया। परिवार ने दोनों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
करतारपुर पुलिस ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज बयान के आधार पर बीएनएस की धाराओं के तहत उमंग बस्सी और कुसुम बस्सी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि पति और सास पर लगाए गए आरोपों की जांच अभी जारी है। जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।