{"_id":"5b00fd9f4f1c1bd4408b6806","slug":"cylinder-blast-in-ludhiana-three-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियानाः सिलिंडर में लीकेज से लगी आग, बुजुर्ग दंपति सहित तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियानाः सिलिंडर में लीकेज से लगी आग, बुजुर्ग दंपति सहित तीन लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
Updated Sun, 20 May 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
सिलिंडर फटा
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस सिलिंडर की लीकेज से भड़की आग में बुजुर्ग दंपति सहित तीन लोगों की झुलसने से मौत हो गई, जिसके बाद गांव में मातम छा गया। हादसा पंजाब के लुधियाना में हलवारा के गांव अब्बूवाल में हुआ। मरने वालों में पूर्व सैनिक गुरदेव सिंह (70) उनकी पत्नी तरजीत कौर (60) और पड़ोसी पूर्व सरपंच कमिक्कर सिंह की पुत्रवधु कुलदीप कौर (38) शामिल हैं। थाना सुधार में इस मामले में संबंधी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार गुरदेव सिंह, उनकी पत्नी तरजीत कौर बच्चों से अलग गांव में अकेले रहते थे। उनके पड़ोस में पूर्व सरपंच कमिक्कर सिंह की कोठी है। कमिक्कर सिंह के बेटे हरमीत की पत्नी कुलदीप कौर अपने पड़ोसी बुजुर्ग दंपति का हमेशा ख्याल रखती थीं और उनकी मदद करती थीं। शनिवार को तरजीत कौर ने खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाया तो गैस खत्म होने के कारण वह नहीं जला। इस दौरान तरजीत कौर ने कुलदीप कौर को बुलाकर गैस सिलिंडर बदलने को कहा।
गैस चूल्हे का बटन बंद करना तरजीत कौर भूल गईं। कुलदीप कौर ने सिलिंडर बदल दिया, लेकिन चूल्हे का बटन ऑन होने के कारण गैस पूरे घर में फैलती रही। बदकिस्मती से तीनों में से किसी ने भी ध्यान उस पर नहीं दिया। कुछ समय बाद तरजीत कौर ने कुलदीप को गैस चूल्हा जलाने को कहा। कुलदीप ने जैसे ही माचिस जलाई एक धमाके के साथ आग चारों तरफ फैल गई। इस आग में तीनों बुरी तरह झुलस गए और घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया
चीख सुनकर कुलदीप कौर के परिजन और गांव के अन्य लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। तरजीत कौर और कुलदीप कौर को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उन्हें डीएमसी अस्पताल भेज दिया गया। जबकि पूर्व सैनिक गुरदेव सिंह को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। लेकिन बुरी तरह झुलसने के कारण तीनों की मौत हो गई। घटना के कारण गांव अब्बूवाल और आसपास के इलाकों में मातम है। अकाली नेता चरणजीत सिंह अटवाल, जगजीत सिंह तलवंडी, जसविंदर सिंह धालीवाल, विधायक जगतार सिंह जग्गा हिस्सोंवाल सहित कई अन्य लोग मौके पर पहुंचे।