{"_id":"6abeca2abb94674c05034ac9","slug":"cyclothon-mini-marathon-and-painting-and-essay-competitions-will-be-held-during-wildlife-week-chandigarh-news-c-71-1-mli1017-147506-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: वन्यजीव सप्ताह में होंगे साइक्लोथॉन, मिनी मैराथन, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: वन्यजीव सप्ताह में होंगे साइक्लोथॉन, मिनी मैराथन, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
जीरकपुर। वन्यजीव संरक्षण और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एमसी जूलॉजिकल पार्क छतबीड़ में वन्यजीव सप्ताह समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। यह सप्ताहभर चलने वाला कार्यक्रम 2 से 8 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें विभिन्न जागरूकता गतिविधियां, प्रतियोगिताएं और विशेषज्ञ संवाद शामिल होंगे। छतबीड़ चिड़ियाघर के शिक्षा अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 2 अक्तूबर को होगी। सुबह छह बजे मोहाली के सोहाना साहिब ट्रैफिक लाइट पॉइंट से ''राइड फॉर वाइल्ड'' साइक्लोथॉन शुरू होगी। साइक्लोथॉन का समापन सुबह करीब सात बजे छतबीड़ चिड़ियाघर में होगा। 3 अक्तूबर को सुबह छह से आठ बजे तक चिड़ियाघर परिसर में बर्ड वॉक आयोजित की जाएगी। इसी दिन कक्षा एक से दस तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध, चित्रकला और क्विज प्रतियोगिताएं होंगी। सुबह 11:30 से दोपहर एक बजे तक टाइगर कॉम्प्लेक्स में बाघों के संबंध में जानकारी दी जाएगी। दोपहर दो से 3:30 बजे तक जू कीपर इसी विषय पर जानकारी देंगे। 4 अक्तूबर को सुबह छह से आठ बजे तक पांच और दस किलोमीटर की ''रन फॉर वाइल्ड'' मिनी मैराथन होगी। इस दिन जू कीपर हाथियों के बारे में जागरूक करेंगे।
विशेष वार्ताएं और जागरूकता सत्र
5 अक्तूबर को तेंदुओं के संबंध में विशेष वार्ता होगी। इसी दिन पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के सरकारी कॉलेज के जूलॉजी विभाग के आमंत्रित विद्यार्थियों के लिए विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया जाएगा। 6 अक्तूबर को भालुओं पर विशेष वार्ता और ''मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व'' विषय पर ऑनलाइन सत्र होगा। 7 अक्तूबर को पक्षी एवियरी के संबंध में विशेष वार्ता और दोपहर तीन से पांच बजे तक ट्री वॉक भी आयोजित की जाएगी।
समापन समारोह
वन्यजीव सप्ताह का समापन 8 अक्तूबर को होगा। यह समापन समारोह सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक क्षमता निर्माण केंद्र में आयोजित किया जाएगा। इस अंतिम दिन भेड़ियों और कैनाइन प्रजातियों के संबंध में जू कीपर की विशेष वार्ता भी होगी। इन आयोजनों का उद्देश्य वन्यजीवों के प्रति गहरी समझ और सम्मान को बढ़ावा देना है।