{"_id":"65893760a6263ab29a04ede4","slug":"cycle-tracks-are-often-being-used-by-car-drivers-and-motorcyclists-in-chandigarh-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: साइकिल ट्रैक पर चल रहे वाहन, हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद पुलिस नहीं कर कोई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: साइकिल ट्रैक पर चल रहे वाहन, हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद पुलिस नहीं कर कोई कार्रवाई
Mon, 25 Dec 2023 03:33 PM IST
निवेदिता वर्मा
बृजेंद्र गौड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
बृजेंद्र गौड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 25 Dec 2023 03:33 PM IST
सार
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जनहित से जुड़े मामले में सितंबर 2018 की एक सुनवाई पर साइकिल ट्रैक पर उतरने वाले मोटर वाहन चालकों पर एफआईआर दर्ज करने को कहा था। इसके बाद यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान चला अक्तूबर 2018 में 29 उल्लंघन करने वालों का अरेस्ट मेमो भी जारी किया था।
विज्ञापन
साइकिल ट्रैक पर दौड़ते वाहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में बढ़ते यातायात और जाम के बीच साइकिल ट्रैक का प्रयोग अक्सर गाड़ी चालक और मोटरसाइकिल सवार तेजी से अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कर रहे हैं। ट्रैक पर ज्यादातर उल्लंघन शाम के वक्त हो रहा है। यातायात नियमों के तहत साइकिल ट्रैक पर मोटर वाहन चलाना खतरनाक ड्राइविंग की श्रेणी में आता है।
कई बार ऐसी घटनाएं अहम सड़कों के बीच से जाम में कट मारकर साइकिल ट्रैक पर चढ़ने से हो रही हैं। यह लाइट प्वाइंट और चौराहों के पास लगे कैमरों में भी सटीकता से कैद नहीं हो पा रही हैं क्योंकि अक्सर पहले ही मोटरसाइकिल सवार वाहनों को मुख्य मार्ग पर उतार लेते हैं।
22 दिसंबर को सेक्टर 37/41 की विभाजित सड़क पर मोटरसाइकिल चालक और कारें साइकिल ट्रैक पर चलती दिखी थी। एक व्यक्ति ने इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर यातायात पुलिस के साथ सांझी की। पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए साइकिल सवारों और पैदल जाने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। दो गाड़ियों के नंबर भी सांझे किए गए थे। जगह, समय की जानकारी मांगने पर सेक्टर 41/37 की कनेक्टिंग सड़क पर शाम 6.34 की जानकारी बताई गई। इसके बाद पुलिस ने इन दो नंबरों के चालान किए।
विज्ञापन
2018 में हाईकोर्ट ने दिए थे आदेश
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जनहित से जुड़े मामले में सितंबर 2018 की एक सुनवाई पर साइकिल ट्रैक पर उतरने वाले मोटर वाहन चालकों पर एफआईआर दर्ज करने को कहा था। इसके बाद यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान चला अक्तूबर 2018 में 29 उल्लंघन करने वालों का अरेस्ट मेमो भी जारी किया था। हालांकि इसके बाद पुलिस की सख्ती कम होती गई।
कई साइकिल सवारों से हो चुकीं झपटमारी की वारदात
शहर में अक्सर शाम के वक्त ट्रिब्यून चौक से आगे जीरकपुर जाने वाले मोटरसाइकिल सवार साइकिल ट्रैक पर उतर रहे हैं। ऐसे में साइकिल सवारों के लिए खतरा बना हुआ है। इसी तरह पूरे शहर में कई जगह साइकिल ट्रैक पर नियमों का उल्लंघन हो रहा है। कई साइकिल ट्रैक अंधेरे में हैं और कई टूटे हुए हैं। बता दें कि कई बार साइकिल सवारों के साथ शहर में झपटमारी की वारदातें हो चुकी हैं।
शहर के साइकिल ट्रैक जिस मकसद के लिए बनाए गए थे वह नाकाम हो रहा है। वहीं, साइकिल सवारों और पैदल चालकों की जिंदगी खतरे में डाली जा रही है। पुलिस को ऐसी गंभीर लापरवाही पर कार्रवाई करनी चाहिए। - हरमन सिंह सिद्धू, संस्थापक, अराइव सेफ