{"_id":"60b942598ebc3e27722d5740","slug":"cycle-rally-taken-out-to-make-environment-aware-chandigarh-news-pkl41549763","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली साइकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली साइकिल रैली
विज्ञापन
चंडीगढ़। विश्व साइकिल दिवस पर वीरवार को गांधी स्मारक भवन ने पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए साइकिल रैली निकाली। इस रैली मे गांधी स्मारक भवन के निदेशक डॉ. देवराज त्यागी, प्राकृतिक चिकित्सा समिति के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र पाल डोगरा और इंपैक्ट आर्गेनाइजेशन के अमनदीप सिंह एवं गांधी स्मारक निधि के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर डॉ. देवराज त्यागी ने कहा कि साइकिल चलाने से धन तो बचता ही है, साथ ही पर्यावरण प्रदूषित नहीं होता और सेहत भी ठीक रहती है। साइकिल को पार्क करने में भी परेशानी नहीं होती। साइकिल चलाने से शोर नहीं होता, एक्सीडेंट कम होते हैं तथा पर्यावरण ठीक रहता है। जानवरों के साथ भी दुर्घटनाएं नहीं होती।
डॉ. एमपी डोगरा ने कहा कि साइकिल चलाने से स्वास्थ्य ठीक रहता है। साइकिल चलाने से शुगर में लाभ होता है। ब्लड प्रेशर कम होता है और हृदय मजबूत होता है। इस मौके पर आनंद राव, गुरप्रीत, पापिया, अमित आदि ने भाग लिया।