फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cycle Rally for Vote and Election Awareness

साइकिल चलाकर दिया वोट देने का संदेश

Sun, 02 Mar 2014 03:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 02 Mar 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
Cycle Rally for Vote and Election Awareness
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अतिरिक्त उपायुक्त एसपी अरोड़ा ने मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए सेक्टर-14 में राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14 से मतदाता जागरूकता साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें कन्या महाविद्यालय की छात्राओं के साथ आईटीआई के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


यह रैली सेक्टर-12 ए की मार्केट से होते हुए सेक्टर-14 में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए महाविद्यालय पहुंचे, जहां यात्रा संपन्न हुई। साइकिल रैली के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त एसपी अरोड़ा भी साइकिल पर सवार होकर रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन


इस अवसर पर सेक्टर-14 कॉलेज के प्रधानाचार्य हरविंद्र शर्मा सहित चुनाव विभाग के सहायक अजय एवं महाविद्यालय के शिक्षक भी उपस्थित थे। एडीसी ने बताया कि उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया के निर्देशानुसार राजकीय महाविद्यालय बरवाला, राजकीय महाविद्यालय, कालका में भी अधिकारियों ने रैलियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची में है नाम तो जरूर करें मतदान: एडीसी
देश के नागरिकों को 18 वर्ष की आयु पूरे होने पर मतदान का अधिकार दिया गया है। बशर्ते उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो।

यह बात अतिरिक्त उपायुक्त एसपी अरोड़ा ने राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14 में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली को झंडी दिखाने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में ये बातें कही। उन्होंने कहा कि भारत देश विश्व का सबसे बड़ा प्रजातंत्र है।


संविधान में 18 वर्ष की आयु होने पर हर नागरिक को मत का अधिकार दिया गया है। चुनाव में हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए ताकि मतदान के जरिए एक अच्छे उम्मीदवार का चयन किया जाता है।

पंचकूला में मतदाताओं की स्थिति
कुल मतदाता-337984
पुरुष मतदाता-180760
महिला मतदाता-157224

कालका विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या-151296
पुरुष मतदाता-81148
महिला मतदाता-70148

पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 186688 मतदाता
पुरुष मतदाता-99612
महिला मतदाता-87076
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed