{"_id":"6146b6548ebc3eb6fa775206","slug":"cycle-rally-by-cyclegiri-group-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: साइकिल चला दिया प्रदूषण मुक्त शहर का संदेश, निगम आयुक्त ने भी लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: साइकिल चला दिया प्रदूषण मुक्त शहर का संदेश, निगम आयुक्त ने भी लिया हिस्सा
Sun, 19 Sep 2021 09:41 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 19 Sep 2021 09:41 AM IST
सार
सुबह सात बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 48 के क्लाउड 9 अस्पताल से इंडस्ट्रियल एरिया-फेज 2 तक साइकिल रैली निकाली गई। 22 सितंबर को विश्व कार फ्री डे है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में साइकिल रैली निकाली गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में साइकिलगिरी समूह की ओर से रविवार सुबह साइकिल रैली निकाली गई। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त अनिंदिता मित्रा ने साइकिल चलाकर शहर को प्रदूषण मुक्त करने का संदेश दिया। 15 किलोमीटर तक निकाली गई रैली में लगभग 100 से ज्यादा लोगों ने साइकिल चलाई।
विज्ञापन
सुबह सात बजे सेक्टर 48 के क्लाउड 9 अस्पताल से इंडस्ट्रियल एरिया-फेज 2 तक रैली निकाली गई। इस मौके पर पहुंचीं आयुक्त ने कहा कि 22 सितंबर को विश्व कार फ्री डे है। इसका मुख्य उद्देश्य है, पर्यावरण को बचाना। गाड़ियों से निकलने वाले धुएं से प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। चंडीगढ़ की सड़कों पर तेजी से बढ़ते कारों के दबाव को कम करने की जरूरत है। हम सप्ताह में एक बार ही साइकिल का प्रयोग करेंगे तब भी पर्यावरण को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। जिन लोगों के पास साइकिल नहीं है उनके लिए स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत साइकिल संचालित की जा रहीं है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में विशेष साइकिल ट्रैक हैं जो हमें यातायात में परेशान नहीं होने देगा। साइकिल चलाने से एक ओर पर्यावरण सुरक्षा में लोग महत्वपूर्ण योगदान देंगे, वहीं दूसरी ओर अपने स्वास्थ्य को भी बेहतर कर सकेंगे। सिटी ब्यूटीफुल की सुंदरता को बनाए रखने में हमें ही जिम्मेदारी लेनी होगी। कार्यक्रम के अंत में साइकिलगिरी समूह की ओर से आयुक्त को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन