फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cyber fraudsters duped him of Rs 1.90 lakh on Google Pay, 3 lines presented

Chandigarh News: साइबर ठग से 1.90 लाख रुपये गूगल पे कराए, 3 लाइन हाजिर

Sun, 10 Aug 2025 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Cyber fraudsters duped him of Rs 1.90 lakh on Google Pay, 3 lines presented
मनीमाजरा। साइबर ठगों के साथ मनीमाजरा थाना पुलिस के दो कांस्टेबलों और एक होमगार्ड की साठगांठ का मामला सामने आया है। एक शातिर साइबर ठग के खिलाफ कार्रवाई न करने के एवज में कांस्टेबलों और होमगार्ड पर 1.90 लाख रुपये गूगल पे करवाने का आरोप है। मनीमाजरा थाने की एसआईटी के सदस्य रह चुके कांस्टेबलों और होमगार्ड को विभाग ने लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें कांस्टेबल सतीश कुमार व विश्वजीत सिंह और होमगार्ड जवान दिलीप नेगी शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच डीएसपी (नॉर्थ ईस्ट) कर रहे हैं। हालांकि, इस मामले में किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है। मुलाजिमों के खाते में जो रकम आई है, वह उनकी है या फिर किसी और की, यह जांच चल रही है। हालांकि, इस मामले कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

थाना मनीमाजरा का चार्ज संभालने के बाद इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह ने पुरानी एसआईटी को भंग कर दिया था लेकिन सतीश कुमार, विश्वजीत सिंह और दिलीप नेगी पहले की तरह काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने साइबर ठगी के मामले में आरोपी को बचाने के लिए पैसे ले लिए। इस मामले को लेकर आरोपियों की थाना प्रभारी से कहासुनी भी हुई थी। हालांकि, बाद में इसकी रिपोर्ट तैयार कर डीएसपी विजय सिंह को भेजी गई। इसके बाद आरोपियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। डीएसपी विजय सिंह का कहना है कि मनीमाजरा थाने के पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ कुछ गड़बड़ी का मामला सामने आया था। इसके बाद आरोपियों को लाइन हाजिर कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed