{"_id":"5ca5c6cabdec22146d707fb6","slug":"cyber-cell-enquiry-against-thirty-thousand-people-who-post-on-gangsters-facebook-wall","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों की फेसबुक वॉल पर कमेंट करने वाले 30 हजार लोग किए गए चिन्हित, अब होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों की फेसबुक वॉल पर कमेंट करने वाले 30 हजार लोग किए गए चिन्हित, अब होगी कड़ी कार्रवाई
Thu, 04 Apr 2019 02:29 PM IST
खुशबू गोयल
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 04 Apr 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान के उन लोगों के लिए बुरी खबर है, जो मोस्टवांटेड बदमाशों के सोशल मीडिया एकाउंट पर किसी न किसी प्रकार के कमेंट और पोस्ट शेयर कर रहे हैं। चारों राज्यों की साइबर सेल ने बदमाशों की पोस्ट पर कमेंट और शेयर करने वाले 30 हजार लोगों को चिह्नित किया है। इनमें दस हजार से अधिक लोग हरियाणा के हैं। सभी के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, लोग हरियाणा के कुख्यात संपत नेहरा, लारेंस बिश्नोई, विक्की बॉक्सर, अशोक, मेरठ और बागपत के दस लाख के इनामी रहे अमित सरनावली उर्फ भूरा, सुनील राठी, मोनू, दिल्ली के नीरज बवाना, राजेश बवाना, एक लाख के इनामी राजकुमार समेत दो हजार से अधिक बदमाशों के फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया एकाउंट पर कमेंट व उनकी वॉल पर शेयर कर रहे हैं। इनमें पांच हजार से अधिक छात्र शामिल हैं।
दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और यूपी पुलिस ने एक-दूसरे के यहां के कमेंट करने वालों का ब्योरा शेयर किया है। चारों राज्यों की साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। एक सप्ताह के अंदर सभी के खिलाफ केस दर्ज करने शुरू किए जायेंगे।

कुख्यातों के नाम के फेसबुक और व्हाट्सएप पर चल रहे ग्रुप
साइबर सेल की जांच में सामने आया है कि हरियाणा के कुख्यात लारेंश बिश्नोई, नीरज बवाना, यूपी के मेरठ के अमित उर्फ भूरा के नाम के फेसबुक और व्हाट्सएप पर दस दस से अधिक ग्रुप चल रहे हैं।
तीन साल तक तक की हो सकती है सजा
वरिष्ठ अधिवक्ता करण सिंह नारंग ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत 166 ए के तहत केस दर्ज किया जाता है। आईटी एक्ट में तीन साल तक की सजा और जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा 120 बी में उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।
बदमाशों के सोशल मीडिया एकाउंट पर कमेंट करने वाले कई लोगों को चिह्ति किया गया है। सभी के खिलाफ आईटी एक्ट और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी, रोहतक
चारों राज्यों की पुलिस मिलकर वांटेड चल रहे बदमाश और उन्हें शरण देने वालों पर शिकंजा कसेगी। शरण देने वालों का भी ब्योरा तैयार कराया गया है। सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- मनोज यादव, डीजीपी हरियाणा