फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cyber attack on BSNL broadband, services badly affected

बीएसएनएल ब्रॉडबैंड पर साइबर अटैक, सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

Sat, 29 Jul 2017 10:00 AM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा) Updated Sat, 29 Jul 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
Cyber attack on BSNL broadband, services badly affected
बीएसएनएल
बीएसएनएल पर साइबर अटैक के बाद देश भर में इसकी ब्रॉडबैंड सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। 25 जुलाई से ही अंबाला सर्कल समेत पूरे देश के लाखों उपभोक्ताओं को इंटरनेट कनेक्शन में दिक्कत आ रही है। अब इसके समाधान के लिए मॉडम अपडेट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं कंपनी का कहना है कि सबसे ज्यादा प्रभावित वे लोग हुए हैं जिन्होंने अपना डिफॉल्ट एडमिन पासवर्ड नहीं बदला। गौरतलब है कि अकेले हरियाणा में बीएसएनएल के करीब एक लाख, 20 हजार ब्रॉडबैंड यूजर हैं। 
विज्ञापन


बीएसएनएल अंबाला सर्कल के जीएम प्रेम सिंह के मुताबिक उन्होंने शुरू में वायरस के अटैक से निपटने के लिए सिस्टम को कनफिगर किया। इससे पहले हर 5-10 मिनट या इससे कम समय में वायरस का अटैक हो रहा था। बावजूद इसके एक से चार घंटे के नियमित अंतराल पर उपभोक्ताओं को फिर वही परेशानी आने लगी। इससे बचने के लिए कंपनी आईटी सेल के सहयोग से मॉडम को रिसेट कर रही है ताकि परेशानी न हो। कंपनी उपभोक्ताओं को अपने पासवर्ड बदलने की भी सलाह दे रही है, ताकि साइबर अटैक से बचा जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हैकिंग का भी खतरा :

Cyber attack on BSNL broadband, services badly affected
BSNL
हैकिंग का भी खतरा :
इस अटैक से डाटा चोरी, हैकिंग, इंक्रिप्टिंग सहित और भी खतरे हैं। बीएसएनएल को आई इस तरह की परेशानी के बाद कुछ अन्य सर्विस प्रोवाइडर ने भी उपभोक्ताओं को हिदायत देनी शुरू कर दी है। 

पासवर्ड बदलने की सलाह :
जीएम ने बताया कि इस तरह की समस्या सभी उपभोक्ताओं को नहीं है। यह खासकर उन्हें आ रही है जो पर्सनल कंप्यूटर का इस्तेमाल करने के बाद इसे ऑन छोड़ देते हैं या जिन्होंने पासवर्ड नहीं बदला है। अब उन्हें तत्काल पासवर्ड बदलने की सलाह दी जा रही है। अब तक मिली शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। 
 

सरकार ने समस्या हल करने के दिए निर्देश

Cyber attack on BSNL broadband, services badly affected
bsnl
पांच हजार उपभोक्ता परेशान :
डीजीएम एमसी मीणा ने बताया कि पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में ब्रॉडबैंड के कुल 23 हजार उपभोक्ता हैं। इनमें करीब पांच हजार उपभोक्ताओं को दिक्कत हुई है। इसके तहत अंबाला सर्कल में घर-घर जाकर करीब 700 मॉडम अपडेट किए गए हैं। इसके अलावा सॉफ्टवेयर पैच लगाए गए। हालांकि अभी भी नियमित अंतराल पर वायरस को लेकर परेशानी आ रही है। 

हरियाणा सरकार ने समस्या हल करने के दिए निर्देश : 
एनआईसी के डीजी जीएस बंसल ने कहा कि हरियाणा सरकार के अधिकतर दफ्तर स्वान या दूसरी तकनीक पर आधारित हैं। कुछ छोटे दफ्तरों में ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल हो रहा है। एहतियात के तौर पर बीएसएनएल को हरियाणा सरकार ने इन दिक्कतों दूर करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सेवाएं निर्बाध चलती रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed