फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Customers will get free curd on purchasing Verka Paneer

अच्छी खबर: अब वेरका का पनीर खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दही, जानें कब से कब तक चलेगी यह स्कीम

Wed, 31 Jan 2024 04:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 31 Jan 2024 04:46 PM IST
सार

अगर आप वेरका के ग्राहक हैं तो आपके के लिए अच्छी खबर है। अब वेरका का पनीर खरीदने पर दही आपको मुफ्त मिलेगा। यह एलान मिल्कफेड ने किया है। इसके अलावा भी कई स्कीमों की घोषणा की गई है। वहीं दूध विक्रेताओं को इंसेंटिव भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
Customers will get free curd on purchasing Verka Paneer
वेरका पनीर।

विस्तार

पंजाब में मिल्कफेड ने वेरका के दुग्ध उत्पादों के लिए नई मंडीकरण स्कीमों का एलान किया है। अब वेरका का 200 ग्राम पनीर का पैकेट खरीदने पर ग्राहक को 125 ग्राम दही मुफ्त मिलेगा। वेरका मिल्क प्लांट लुधियाना के जनरल मैनेजर डॉ. सुरजीत सिंह भदौड़ ने बताया कि वेरका के साथ जुड़े उपभोक्ताओं के दूध उत्पादों पर खर्चे को मुख्य रखते हुए वेरका ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वेरका मिल्क प्लांट का मुख्य मकसद दूध उत्पादकों की खुशहाली के साथ-साथ ग्राहक को वाजिब मूल्य पर दूध और दूध के उत्पाद उपलब्ध करवाना है। 

उन्होंने कहा कि वेरका मिल्क प्लांट लुधियाना इस समय दही, लस्सी, मक्खन, खीर के अलावा 2.50 लाख लीटर प्रतिदिन पैकेट दूध का अपने संबंधित इलाकों में विपरण कर रहा है। 
विज्ञापन


जीएम डॉ. सुरजीत सिंह ने बताया कि वेरका दूध विक्रेताओं को उत्साहित करने के उद्देश्य से दूध की बिक्री पर भी एक स्कीम शुरू करेगा। इसके तहत पांच प्रतिशत से 10 प्रतिशत की बिक्री पर 10-15 प्रतिशत व 15-20 प्रतिशत और इससे ज्यादा दूध की बिक्री पर विक्रेताओं को इंसेंटिव दिया जाएगा। वेरका के दूध की शाम की बिक्री पर ट्रे के पीछे पांच रुपये का इंसेंटिव भी दिया जाएगा। यह फैसला दुकानों पर शाम को दूध की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। यह स्कीम दो फरवरी से 31 मार्च तक लागू रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed