फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Customer pointed revolver on Dhaba owner when the chicken smelled

चिकन पर हंगामा: दुर्गंध आई तो ग्राहक ने ढाबा मालिक पर तानी रिवॉल्वर, जोमैटो से किया था ऑर्डर

Thu, 04 Nov 2021 02:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Nov 2021 02:02 PM IST
सार

चिकन को लेकर चंडीगढ़ में हंगामा हो गया। दुर्गंध आने पर एक ग्राहक ने ढाबा मालिक पर रिवॉल्वर तान दी। घटना मंगलवार रात साढ़े 11 बजे की है। ग्राहक ने जोमैटो से सामान ऑर्डर किया था। मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। ढाबा मालिक ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया तो वहीं पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है।

विज्ञापन
Customer pointed revolver on Dhaba owner when the chicken smelled
मानव पर रिवॉल्वर तानता शख्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिकन में दुर्गंध आने पर एक ग्राहक ने चंडीगढ़ के सेक्टर-30 स्थित मामाज किचन बफेट एंड ढाबा के मालिक पर रिवॉल्वर तान दी। देर रात काफी हंगामा हुआ। शख्स गोली चलाने के लिए भागा, लेकिन ढाबा मालिक के भांजे व कर्मचारियों ने दरवाजा बंद कर लिया। इस वजह से उनकी जान बच गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है लेकिन इस मामले में पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन


घटना मंगलवार रात साढ़े 11 बजे की है। ढाबे में स्टाफ सदस्य और कुछ ग्राहक बैठे थे। ढाबा मालिक अविनाश के भांजे मानव ने बताया कि रात 9 बजकर 47 मिनट पर एक शख्स ने जोमैटो से चिकन व अन्य सामान आर्डर किया था। उन्होंने ढाबे से सारा सामान पैक कर डिलीवरी बॉय के हाथ भेज दिया। 
विज्ञापन


करीब साढ़े 11 बजे शख्स एक महिला के साथ ढाबे पर चिकन लेकर पर आया और कहने लगा कि चिकन से दुर्गंध आ रही है। वह ढाबा स्टाफ के साथ बहस करने लग गया। मानव भी वहां पहुंच गया। इतने में मारपीट शुरू हो गई। ग्राहक ने कार से रिवॉल्वर निकाली और मानव पर तान दी। मानव भागा और ढाबे के दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। शख्स दरवाजे को जबरदस्ती खोलकर अंदर जाने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानव ने बताया कि उसने शख्स पर बर्तन फेंक कर अपनी जान बचाई। इस दौरान शख्स के साथ आई एक महिला ने उसे रोकने की पूरी कोशिश की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। तब तक वह व्यक्ति मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि गोली नहीं चली। पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करने बावजूद अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

आसानी से मिल सकती है जानकारी, पुलिस जानबूझ कर नहीं कर रही कार्रवाई
ढाबा मालिक ने बताया कि आरोपी ने जोमैटो से खाना ऑर्डर किया था। इसके आधार पर शख्स की आसानी से जानकारी जुटाई जा सकती है लेकिन पुलिस जानबूझ कर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस अब तक ये भी पता नहीं लगा पाई है कि रिवॉल्वर तानने वाला व्यक्ति कौन था।

रिवॉल्वर लोड करते समय गोली गिरी, महिला ने रोकने की कोशिश की
ग्राहक ने गाड़ी से रिवॉल्वर निकाली और चलते चलते उसमें गोली डालने लगा। उसके साथ कार में आई एक महिला ने उसका हाथ पकड़कर उसे गोली चलाने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान उसके हाथ से गोली नीचे गिर गई। उसने फिर नीचे से गोली उठाई और रिवॉल्वर में डालकर फिर ढाबे में घुसने की कोशिश करने लगा लेकिन महिला ने उसका हाथ पकड़ रखा था, जिससे वह गोली चलाने में नाकाम रहा।

चिकन को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। फिलहाल, इस मामले में किसी की ओर से लिखित शिकायत नहीं आई है। फिर भी हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।- गुरमुख सिंह, डीएसपी (ईस्ट)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed