फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Current Lentr shell attack death of worker

लेंटर खोल रहे मजदूर की करंट लगने से मौत

Sat, 11 Oct 2014 11:37 PM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 11 Oct 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
पिहोवा। लेंटर खोल रहे एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। हालांकि मजदूर को गंभीर हालत में पिहोवा के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था और वहां पटियाला रेफर करने के बाद बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संदर्भ में मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। जगदीप गुरु नानक कॉलोनी निवासी जगतार सिंह के घर लेंटर खोलने गया था।

जब वह लेंटर खोलते समय लोहे का पाइप बिजली के तार से छू गया। इस कारण मजदूर बुरी तरह झुलसा और बाद में उसकी मौत हो गई।

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई गोरचरांद निवासी मनजीत सिंह ने बताया है कि भाई जगदीप गुरु नानक कॉलोनी स्थित जगतार सिंह के  घर का लेंटर खोलने के लिए गया था।
विज्ञापन


तब उसके भाई ने मकान मालिक  कोसाथ से गुजर रही बिजली के तार की सप्लाई बंद कराने के लिए कहा था। लेकिन उसने बिजली बंद नहीं कराई।

जैसे ही उसका भाई जगदीप छत पर चढ़ कर लेंटर खोलने के लिए लोहे की पाइप उठाकर नीचे उतरने लगा, तभी लोहे का पाइप पड़ोस की छत से गुजर रही बिजली के तार के संपर्क में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट लगने से वह बुरी तरह से झुलस गया और उसे पिहोवा के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटियाला रेफर कर दिया।


जैसे ही वे लोग जगदीप को पटियाला लेकर जा रहे थे, तो रास्ते में ही जगदीप की मौत हो गई। इस संदर्भ में पुलिस ने मृतक के भाई मनजीत सिंह की शिकायत पर जगतार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed