फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Curfew pervasive effect in PU .. Teachers and staff did not leave home

पीयू में कर्फ्यू का व्यापक असर.. घर से बाहर नहीं निकले शिक्षक और कर्मचारी

Tue, 24 Mar 2020 10:27 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Curfew pervasive effect in PU .. Teachers and staff did not leave home
चंडीगढ़। कोरोना के चलते लगे कर्फ्यू का पंजाब यूनिवर्सिटी में व्यापक असर देखने को मिला। यहां शिक्षकों व कर्मचारियों ने घरों से निकलने की हिमाकत नहीं की। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू चाहे कितने ही दिन रहे, वह घरों में रहेंगे। इस समय कोरोना को हराना है।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने लॉक डाउन शुरू किया था, लेकिन इसका पालन शहर में नहीं हुआ। पीयू ने इसका पूरा पालन किया और अब कर्फ्यू् लग गया। मंगलवार को दिनभर पीयू में सन्नाटा रहा। गेट नंबर एक पूरी तरह बंद रहा। गेट नंबर दो से उन्हीं लोगों के प्रवेश हो पाए जो इमरजेंसी सेवाओं के लिए बाहर गए थे या बाहर जाना चाह रहे थे। यहां पुलिस व पीयू के सुरक्षाकर्मी पूरी तरह मुस्तैद रहे। पीयू के सभी विभागों पर ताला लटका रहा। शिक्षण कक्ष भी बंद रहे। न वीसी कार्यालय खुला और न एडमिन ब्लॉक। आवासीय परिसर भी बाहर से खाली रहा। सड़कें सुनसान नजर आईं। कुछ लोगों के घरों पर खाद्य सामग्री भी भिजवाई गई थी। इस कार्य में कुछ दुकानदार लगे थे। वहीं शिक्षक घरों पर रहकर विद्यार्थियों की समस्याओं का निराकरण फोन व मेल के जरिये करते रहे। कर्मचारी भी जरूरी कार्य अपने घरों से निपटाते रहे। उन्होंने कहा कि वह सरकार के आदेशों का पूरा पालन करेंगे और दूसरों को भी पालन करने को कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed