फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Curfew is not impose currently in four districts including Gurugram and Faridabad

गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत चार जिलों में कर्फ्यू नहीं, यहां शिवरात्रि पर टोकन से मंदिर में मिलेगा प्रवेश

Fri, 17 Jul 2020 10:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Curfew is not impose currently in four districts including Gurugram and Faridabad
फाइल फोटो

हरियाणा में कोरोना का केंद्र बिंदु बने गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत व रेवाड़ी में फिलहाल कर्फ्यू नहीं लगेगा। सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया। शुक्रवार को सीएम कोविड-19 पर गठित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के आपदा प्रबंधन ग्रुप की बैठक ले रहे थे।

विज्ञापन


सीएम को बताया गया कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत व रेवाड़ी जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की स्थिति नियंत्रण में है। राजस्थान के झुंझनु जिले के साथ लगते हरियाणा के जिलों में कोरोना को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


श्रावण माह की शिवरात्रि को देखते हुए निर्णय लिया गया कि कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में गंगाजल चढ़ाने की अनुमति केंद्रीय गृह मंत्रालय के मंदिरों में पूजा के लिए पहले से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रदान की जाए। दो से पांच व्यक्तियों के समूह को आधे घंटे के अंतराल पर टोकन सिस्टम से मंदिरों में प्रवेश की अनुमति दें। लॉकडाउन के बाद वर्तमान में कर्फ्यू की अवधि रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि मास्क न पहनने वाले व्यक्तियों पर सख्ती बरतते हुए मौके पर ही चालान काट कर उन्हें कम से कम पांच-पांच मास्क वितरित करें। अनलॉक-2 में लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित कर मास्क वितरित करने का विशेष अभियान चलाएं। यातायात चौराहों, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के वाहनों, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के प्रचार वाहनों से भी प्रचार-प्रसार करवाएं। मुख्यमंत्री को बताया गया कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग शहरों में इलेक्ट्रिक शवदाह की संख्या बढ़ाई जा रही है। 15 शवदाह गृह स्थापित करने का कार्य आवंटित किया गया है।

गुरुग्राम-फरीदाबाद को छोड़कर शिवरात्रि पर सुबह 5 से रात दस बजे तक खुलेंगे मंदिर

हरियाणा में महाशिवरात्रि पर रविवार को मंदिर सुबह 5 बजे से रात दस बजे तक खुले रहेंगे। गुरुग्राम व फरीदाबाद में यह छूट कोरोना केस ज्यादा होने के कारण नहीं दी गई है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजय वर्धन की ओर से शुक्रवार देर रात इस संबंध में सभी मंडलायुक्तों, डीसी व एसपी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

सरकार के आदेशानुसार मंदिरों में सामूहिक आरती नहीं होगी। प्रसाद, लंगर पवित्र जल का वितरण नहीं किया जा सकेगा। एकत्रित होकर श्रद्धालु एक दूसरे को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं नहीं दे पाएंगे। मंदिरों में अकेले प्रार्थना करने की ही अनुमति होगी। दो गज की दूरी के साथ फेस मास्क जरूरी है। मंदिरों में पहले से चल रही कम्युनिटी किचन सुविधा सामाजिक दूरी के साथ जारी रहेगी। मंदिरों का सैनिटाइजेशन नियमित अंतराल पर करना होगा। सभी मंडलायुक्तों, डीसी, एसपी को सरकार ने महाशिवरात्रि पर पर्याप्त प्रबंध करने के लिए कहा है।

राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लिए चला रहे 100 बसें
अंतरराज्यीय परिवहन सेवाओं के तहत वर्तमान में राजस्थान 60 और उत्तर प्रदेश के लिए 40 बसें चलाई जा रही हैं। पहली जुलाई को हरियाणा परिवहन की बसों में यात्रियों की संख्या प्रतिदिन 60,000 रही, जो अब एक लाख का आंकड़ा पार चुकी है। कोविड-19 के दौरान चार लाख 43000 श्रमिकों को विशेष रेलगाड़ियों व बसों के माध्यम से उनके राज्यों में भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed