{"_id":"41f92b74fea7f8accddf341137cc4658","slug":"cultural-programme-kumar-bandhu-bal-bhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाप तिलक सब छीन तोसे नैना मिलाइके...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाप तिलक सब छीन तोसे नैना मिलाइके...
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 05 Dec 2013 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाप तिलक सब छीन तोसे नैना मिलाइके... कुमार बंधुओं ने जैसे ही चंडीगढ़ सेक्टर-23 स्थित बालभवन में यह कलाम छेड़ा तो बच्चों के चेहरे पर खुशी छा गई।
जी हां, यह हैं थिएटर एज के वह बच्चे जो संगीत संध्या के जरिए अपने आशियाने का सपना देख रहे हैं। कुमार बंधु यानी अनूप कुमार और हेमंत कुमार ने बालभवन में दो घंटे तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इन बंधुओं ने अमीर खुसरों के साथ बुल्लेशाह और नुसरत फतेह अली खान के सूफियाना कलाम को भी अपना स्वर दिया। थिएटर एज के जुल्फिकार खान के साथ यहां कलाकार भी मौजूद रहे।
कुमार बंधुओं ने दूसरा कलाम सुनाया बुल्लेशाह का। इसके बोल थे साड्डे वल मुखड़ा मोड़...और दूसरा सूफियाना कलाम छेड़ा जिसतन लगया इश्क कमाल....।
फिर उन्होंने नुसरत फतेह अली खान का प्रसिद्ध कलाम सावन की भीगी रातों में... सुनाया। इस इबादत में मीरा का कलाम मैं तो सांवरे के रंग रांची... सुनाना शुरू किया तो बालभवन तालियों के साथ उनका साथ देने लगा। फिर उन्होंने अंखिया उड़ीक दियां और दमादम मस्त कलंदर सुनाया।
विज्ञापन
इस दौरान कुमार बंधु और संस्था सदस्य ने लोगों को ड्रीम होम के बारे में जानकारी दी। वह गरीब बच्चों की मदद की अपील करेंगे। भारतीय स्टेट बैंक, चंडीगढ़ के सहयोग से किए गए इस कार्यक्रम में कुमार बंधुओं का साथ प्रोफेसर मुरलीधर हारमोनियम, देबाशीष तबले, प्रकाश नेपाली बांसुरी और धर्मपाल ढोलक पर दिया।