फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cultarl

नए साल में होगा मंनोरंजन का साल

Sat, 04 Jan 2020 01:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
cultarl
इस साल सिटी ब्यूटीफुल कला की नई इबारत लिखने को तैयार है। चंडीगढ़ के 5 से ज्यादा थियेटर ग्रुप नई ऊर्जा और नई उमंग के साथ ट्राईसिटी की आडियंस को नए नाटकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का नजारा दिखाएंगे। यानी वर्ष-2020 मनोरंजन की दुनिया में नई बहार लेकर आया है। टीएफटी, सुचेतक रंगमंच, अलंकार थियेटर के साथ संवाद थियेटर ग्रुप मनोरंजन के लिए काफी कुछ खास लेकर आने वाले हैं।
विज्ञापन

एशिया का सबसे बड़ा फेस्ट
इस साल जनवरी में एशिया के सबसे बड़े थियेटर फेस्टिवल का आयोजन 29 जनवरी से लेकर 27 फरवरी तक किया जा रहा है। इस फेस्टिवल के दौरान जम्मू-कश्मीर से लेकर नॉर्थ ईस्ट तक के आर्टिस्ट हिस्सा लेंगे। इसके बाद समर थियेटर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही हमारा ग्रुप बैशाखी फेस्टिवल का आयोजन करेगा। हमारा प्रयास है कि देशभर के आर्टिस्टों को बड़ा मंच दिया जाए। इसी मुहिम के तहत हम यह फेस्टिवल आयोजित करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

-सुदेश शर्मा, टीएफटी
महिला सशक्तिकरण पर फोकस
इस साल हम नए तीन नाटकों का मंचन करने जा रहे हैं। इन तीनों नाटकों का चयन कर लिया गया है। इसमें से एक नाटक ‘सपने’ महिला सशक्तिकरण पर है। इस नाटक का एडॉप्टेशन किया गया है। इसके साथ ही दूसरे नाटक ‘हाय मैं लुट्टी गई’ का मंचन किया जाएगा और इसके बाद पंजाबी फोक डांस पर वर्कशॉप का आयोजन करवाया जाएगा। हमारा प्रयास है कि छोटे बच्चों के लिए समर वर्कशॉप आयोजित की जाए। जिससे बच्चों में भी रचनात्मकता का विकास किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रीति जैन, लेमन ड्रॉप्स
नाटक ‘एक और द्रोणाचार्य’ से आगाज
नए साल का आगाज हम अपने नाटक ‘एक और द्रोणाचार्य’ से कर रहे हैं। एक और द्रोणाचार्य सिटी के एक थियेटर आर्टिस्ट दिवंगत सचिन शर्मा को समर्पित होगा। इसके साथ ही हमारा प्रयास है कि नाटकों के माध्यम से हम समाज को नई दिशा दिखाएं। इसके लिए हमने स्वच्छता और पर्यावरण से संबंधित अभियान चलाया था। अबकी बार भी हम ऐसे सामाजिक अभियान चलाते रहेंगे। इसके साथ ही इसी साल हम एक नए लाइट एंड साउंड शो की थीम तैयार कर रहे हैं। इसका प्रोडक्शन जल्द ही शुरू हो जाएगा।
-मुकेश शर्मा, संवाद थियेटर ग्रुप
कश्मीर पर होगा खास नाटक
हमारी कोशिश है कि नए साल में चंडीगढ़ के नाटक प्रेमियों को कुछ नए नाटक दिखाए जाएं। इसके लिए हमने प्लान पहले ही तैयार कर लिया था। हमने कश्मीर की सरजमीं पर आधारित एक नाटक की शुरुआत की है। इस नाटक की थीम कश्मीर की एक जगह कोननओसुपुरा है। जिसको आधार बनाकर नाटक लिखा जा रहा है। इसके साथ ही हम गुरुशरण सिंह नाट्योत्सव में भी अबकी बार नए थीम पर आधारित नाटकों का मंचन करवाएंगे। इसके साथ ही एक फेस्टिवल का आयोजन भी अलग से होगा।
-अनीता शब्दीश, सुचेतक रंगमंच, मोहाली
शुरू होगी मुंशी प्रेमचंद और रबींद्रनाथ टैगोर की सीरीज
इसी साल हम नाटकों की दो सीरीज लेकर आएंगे। इसमें से एक सीरीज है मुंशी प्रेमचंद की कहानियों पर आधारित नाटकों की और दूसरी सीरीज है रबींद्रनाथ टैगोर की कहानियों पर आधारित नाटकों की होगी। इसका आगाज हम फरवरी में दो दिवसीय नाट्य फेस्टिवल से करेंगे। इसके बाद मुंशी प्रेमचंद की कहानियों पर आधारित नाटकों की सीरीज होगी और इसके साथ ही थियेटर पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस साल हम दो कॉमेडी नाटक करेंगे। इसके साथ ही रबींद्र नाथ टैगोर की कहानी पर आधारित नाटक ‘काबुलीवाला’ का मंचन किया जाएगा।
-राजू वैद्य, समर्पण थियेटर ग्रुप
बहुत हो गई हीरोगिरी, अब बनेंगे विलेन : रिंकूजैन
सिटी के कई थियेटर आर्टिस्टों ने नए साल में हीरो से हटकर रोल करने का फैसला किया है। अब वह विलेन का कैरेक्टर करने के प्रयास में हैं। कई फिल्मों और नाटकों में लीड भूमिका निभाने वाले रिंकूजैन ने कहा कि उनको साकारात्मक रोल करने का तो काफी अनुभव है, लेकिन अब वह विलेन का कैरेक्टर करने के इच्छुक हैं, क्योंकि इसमें ज्यादा चैलेंज होता है। वहीं, सिटी के एक अन्य आर्टिस्ट कपिल कल्याण भी विलेन के कैरेक्टर को ही पसंद कर रहे हैं। कपिल कल्याण ने कहा कि उनका प्रयास है कि अब बड़े मंच पर विलेन का कैरेक्टर किया जाए।

चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की ओर से भी सिटी में नाटकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के कमल अरोड़ा ने बताया कि अकादमी हर साल करीब सौ-दो सौ कार्यक्रमों का आयोजन करती है। इनमें नाटकों के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल हैं। इस बार भी ऐसे ही आयोजन करवाए जाएंगे। चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के बलकार सिंह सिद्धू ने बताया कि इस नए साल में सीएनएसए कुछ नए नाटकों को लेकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed