{"_id":"62c5f7265ea5e01e746ccf91","slug":"cuet-gets-approval-for-ug-admission-in-pu-chandigarh-news-pkl4558109135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में यूजी दाखिले के लिए सीयूईटी को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में यूजी दाखिले के लिए सीयूईटी को मिली मंजूरी
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी अब अगले सत्र से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट के तहत यूजी कोर्सेज में दाखिले देगी। मंगलवार को हुई सीनेट बैठक में प्रस्ताव पास किया गया। इस कदम का सभी सीनेट सदस्यों ने स्वागत किया। सीनेटरों ने कहा कि कॉमन यूनिवर्सिटी टेस्ट के जरिए देश भर से होनहार विद्यार्थियों को पीयू में दाखिले के लिए मौका मिलेगा। इससे छात्रों को अकादमिक लाभ मिलने के साथ यूनिवर्सिटी का भी शिक्षा, शोध और नवाचार में बेहतर प्रदर्शन होगा।
सीनेट में परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। अगले सत्र 2023-24 से छात्रों को यूजी कोर्सेज में इसके जरिए दाखिला दिया जाएगा। इस बार भी यूनिवर्सिटी का सीयूईटी के जरिए दाखिले करवाने का प्रयास था लेकिन कुछ खामियों की वजह से हम नहीं करवा पाए। अप्रैल माह में पंजाब शिक्षा विभाग से सीयूईटी को लेकर सुझाव भी मांगे गए थे।
मामले में कमेटी की ओर से दी गई सिफारिशों को पीयू सीनेट ने पास कर दिया है। पंजाब यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्सेज में दाखिला संस्थान अपनी प्रवेश परीक्षा पीयू सीईटी यूजी के आधार पर देता है। अब आगामी सत्रों से यह व्यवस्था बदलने वाली है। पीयू की ओर से सीयूईटी में आवेदन के लिए आवश्यक जरूरतों और अगले अकादमिक सत्र से इसे लागू करवाने पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
अलग-अलग विवि में एडमिशन टेस्ट देने से मिलेगी राहत
बता दें यूजीसी ने सीयूईटी की परीक्षा सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एक ही कॉमन टेस्ट शुरू करने के लिए की है जिससे छात्रों को अलग-अलग यूनिवर्सिटी के ढेर सारे एडमिशन टेस्ट देने से राहत मिलेगी। छात्र केवल एक टेस्ट देकर सीयूईटी के तहत दाखिला देने वाली किसी भी यूनिवर्सिटी में मेरिट के आधार पर आवेदन कर सकता है। अभी तक सभी यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए कई अलग-अलग परीक्षाएं आयोजित होती थीं। ऐसे में प्रतिभागियों को कई सारे पेपर देने के लिए अलग सेंटर्स पर भागना पड़ता था। कई बार एक ही तारीख पर एक से ज्यादा एंट्रेस टेस्ट होने पर एक परीक्षा छोड़नी पड़ती थी। इसके अलावा अलग-अलग यूनिवर्सिटी को एंट्रेस के लिए दी जाने वाली दाखिला फीस और सेंटरों में आने-जाने वाले खर्चे से भी निजात मिलेगी।
पीयू सीईटी यूजी के स्कूलों में बने सेंटर
पंजाब यूनिवर्सिटी पीयू सीईटी यूजी की परीक्षा 9 जुलाई को आयोजित करवा रहा है। इसके लिए इस बार शहर के स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. जगत भूषण ने बताया कि चूंकि इस बार कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में परीक्षाएं चल रही हैं इसलिए केंद्र स्कूलों में बनाए गए हैं। चंडीगढ़ के अलावा लुधियाना, मुक्तसर और होशियारपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।