फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   cucumber, longest cucumber, longest cucumber in rohtak, longest cucumber in haryana, rohtak, haryana

OMG: आदमी से बड़ी ककड़ी देखी है क्या, वो भी 8 फुट की

Sat, 14 May 2016 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 14 May 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
cucumber, longest cucumber, longest cucumber in rohtak, longest cucumber in haryana, rohtak, haryana
हरियाणा में रोहतक के किसान ने उगाई सबसे लंबी ककड़ी - फोटो : अमर उजाला
क्या आपने कभी आदमी से बड़ी ककड़ी देखी है? ये सच है, ऐसी ककड़ी रोहतक जिले के एक किसान ने उगाई है। गांव मदीना में उगी इस ककड़ी का वजन करीब चार किलोग्र्राम और लंबाई तकरीबन आठ फीट है। इसे देखने के लिए रोजाना गांव में 10 से 15 लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


किसान जय भगवान ने बताया कि उनकी शिक्षा बीए है, उन्होंने फसल चक्र बदलने के लिए इस बार अपनी तीन एकड़ में घिया, तोरी, खीरा, प्याज, टमाटर बोया है। धान और गेहूं की खेती से वे परेशान हो गए थे, इसमें बीमारी आ रही थी। उन्होंने 10 फरवरी को ककड़ी को बोया था और इसमें समय-समय पर गोबर की खाद डाल रहे हैं।
विज्ञापन


उनके खेत में अधिकांश डेढ़ से दो फुट की और 50 से 60 ग्राम की ककड़ी की पैदावार हुई है। पूरे खेत में दो ककड़ी बडे़ आकार की हैं, इसमें एक सवा छह फीट की है। यह जमीन पर रखी है, यदि यह लटकी होती तो शायद और बडे़ आकार की होती। वहीं दूसरी ककड़ी का आकार आठ फीट की है। उन्होंने सर्टिफाइड बीज बोया था। हालांकि अभी तक कृषि विभाग ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले एक्सपर्ट
भौतिक कारणों के चलते ककड़ी का आकार बड़ा हो सकता है। बाजार के हिसाब से इसकी कोई कीमत नहीं है। क्योंकि छोटी और पतली ककड़ी ही खरीदी जाती है। किसान को इसके बीज तैयार कर फिर बोना चाहिए, इसके बाद क्या परिणाम आते हैं, यह देखने योग्य होगा।
- डॉ. सीपी सिंह, सब्जी एवं फल विशेषज्ञ एवं पूर्व कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed