{"_id":"61e9c59eb20d4f37561c6a1d","slug":"ctu-workers-union-burnt-the-effigy-of-the-administration-chandigarh-news-pkl439830073","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीयू वर्कर्स यूनियन ने जलाया प्रशासन का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटीयू वर्कर्स यूनियन ने जलाया प्रशासन का पुतला
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 17 के बस अड्डा पर वीरवार को किलोमीटर स्कीम में लाई जा रही प्राइवेट बसों के विरोध में सीटीयू वर्कर्स यूनियन (साझा मोर्चा) के आहन पर यूटी प्रशासन का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। सीटीयू कर्मचारियों ने कहा कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो पांच फरवरी को पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक का पुतला जलाएंगे।
कर्मचारियों ने सीटीयू की बसों में 417 बसों की फ्लीट पूरा करने की मांग की है। कर्मचारियों ने प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। कर्मचारी नारे लिखे तख्तियां भी हाथों में ले रखे थे। सीटीयू वर्कर्स यूनियन (सांझा मोर्चा) के नेतृत्व में सीटीयू की सभी यूनियनों ने किलोमीटर स्कीम में ली जा रही प्राइवेट बसों का विरोध किया।
सीटीयू यूनियन के प्रधान धरमिंदर सिंह राही, उप प्रधान चरनजीत सिंह ढींडसा, महासचिव सतिंदर सिंह और खजांची तेजवीर सिंह ने कहा कि यूटी प्रशासन ने 27 जुलाई 2018 को यूनियन के साथ समझौता किया किया था। इसमें सीटीयू की कंडम हो रही दो सौ बसों की जगह नई बसें खरीदने की पॉलिसी बनाई थी, लेकिन यूटी प्रशासन के अधिकारी सरकारी बसें खरीदने की जगह प्राईवेट बसों को किलोमीटर स्कीम में लेना चाहते हैं। जबकि केंद्र सरकार ने नई बसें खरीदने के लिए सीटीयू को 23 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। यूनियन के नेताओं में रविंदर सिंह, जसवंत सिंह जस्सा, नैब सिंह, बलराज सिंह, अतर सिंह, शमशेर सिंह, जोगिंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, दविंदर सिंह, गुरमेल सिंह दारा, यूटी एसएस फेडरेशन के प्रधान रंजीत सिंह हंस, को आर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन अनिल कुमार सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित किया।