फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CTU plan to start direct buses to Ayodhya before February 12

Chandigarh: चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए शुरू होगी सीधी बस, 19 घंटे के सफर के लिए 1706 रुपये देना होगा किराया

Wed, 31 Jan 2024 03:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 31 Jan 2024 03:37 PM IST
सार

22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद से अयोध्या जाने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। हर कोई अयोध्या जाकर राम मंदिर के दर्शन करना चाहता है। इस वजह से सीटीयू के पास लगातार बस चलाने की डिमांड आ रही थी।

विज्ञापन
CTU plan to start direct buses to Ayodhya before February 12
सीटीयू बस - फोटो : file photo

विस्तार

अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की चंडीगढ़ के लोगों की राह अब आसान होने जा रही है। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) पहली बार अयोध्या के लिए सीधी बस चलाने जा रहा है। 
विज्ञापन


12 फरवरी से पहले बस सेवा को शुरू करने की योजना है। सफर के लिए लोगों को 1706 रुपये चुकाने होंगे और कुछ स्टॉपेज के साथ करीब 19 घंटे का सफर होगा।

परिवहन विभाग के अनुसार आईएसबीटी-17 से दोपहर 1:30 बजे रोजाना चलेगी और अगले दिन सुबह 8:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। इसी तरह अयोध्या से बस शाम 4:30 बजे रोजाना चलेगी और अगले दिन सुबह 11:05 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-17 बस स्टैंड पर पहुंचेगी। 947 किलोमीटर के इस सफर के लिए 1706 रुपये का किराया तय किया गया है। बस का एक तरफ का सफर 19 घंटे का रहेगा।
विज्ञापन


अयोध्या के लिए अगर सीटीयू की बस शुरू हो जाती है तो यह लोगों के लिए काफी बड़ी राहत की बात होगी क्योंकि चंडीगढ़ से अयोध्या जाने के लिए वर्तमान में सीधी रेल सुविधा भी नहीं है। चंडीगढ़ के लोगों को अभी अयोध्या जाने के लिए अंबाला व स्टेशनों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में सीटीयू की तरफ से श्री सालासर धाम और खाटू श्याम बालाजी के लिए एसी बसें चलाई जा रही हैं। सीटीयू के अधिकारियों का दावा है कि इन बसों से लोगों को काफी लाभ हुआ है और बसों में फुटफॉल भी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed