फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CTU losses due to farmer movement

किसान आंदोलन से सीटीयू को हो रहा घाटा

Sun, 14 Feb 2021 02:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
CTU losses due to farmer movement
चंडीगढ़। कोरोना काल में पहले ही घाटा झेल रहे चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) को किसानों के आंदोलन के कारण भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों को दिल्ली सीमा पर बैठे ढाई महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, जिससे सीटीयू बसों का संचालन प्रभावित है। प्रदर्शन की वजह से दिल्ली समेत कई शहरों को जाने वाली सीटीयू की बसें नहीं चल पा रही हैं। हालांकि स्थानीय मार्गों पर बसों के चलने से कुछ राहत जरूर मिली है।
विज्ञापन

दरअसल, कोरोना काल के दौरान सीटीयू ने सभी स्थानीय मार्गों के लिए एक ही किराया 20 रुपये तय कर दिया था, ताकि पैसों का लेन-देन कम हो और सभी कोरोना से बचे रहें। हालांकि कुछ दिनों पहले ही विभाग ने फिर से पुराने किराए को लागू कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, स्थानीय बसों से सीटीयू को रोजाना 50 हजार रुपये के करीब आमदनी होने लगी है जबकि कोरोना से पहले स्थानीय बसों से रोजाना करीब 80 हजार की आमदनी होती थी। सीटीयू के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में स्थानीय मार्गों पर सवारियों की संख्या भी बढ़ेगी। हालांकि सीटीयू को स्थानीय मार्गों पर शुरू से घाटा ही होताआया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान आंदोलन की वजह से 40 प्रतिशत मार्ग प्रभावित
परिवहन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, दिल्ली के करीब 100 मार्गों पर सीटीयू की लंबी दूरी की बसें चलती थीं लेकिन किसान आंदोलन की वजह से कई मार्गों पर बसें प्रभावित हुई हैं। जानकारी के अनुसार, करीब 55 से 60 मार्गों पर बसों को शुरू कर दिया गया है लेकिन 40 के करीब मार्गों पर अभी भी बसें नहीं चल रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही आंदोलन समाप्ति की ओर बढ़ेगा तो दोबारा से इन मार्गों पर भी सीटीयू की बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed