{"_id":"58a356c74f1c1ba340d85268","slug":"ctu-buses-now-online-ticket-booking-facility","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" गुड न्यूजः CTU बस में सफर करने वालों को मिली बड़ी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूजः CTU बस में सफर करने वालों को मिली बड़ी सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Feb 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
सीटीयू बस
- फोटो : File Photo
चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) बसों की अब ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा भी शुरू होने जा रही है। इस नई सुविधा के बाद लोगों को टिकट की लंबी लाइनों से छुटकारा मिल जाएगा। आईटी डिपार्टमेंट ने ऑनलाइन बुकिंग के लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया है।
ऑनलाइन बस रिजर्वेशन सिस्टम का सफल टेस्ट भी हो चुका है। फरवरी के आखिर तक यह सुविधा शुरू किए जाने का दावा ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट कर रहा है। पहले फेज में सिर्फ लंबी दूरी की बसों के टिकट की ही ऑनलाइन बुक करवाई जा सकेगी। इसके बाद दूसरे फेज में इंटर सिटी बस सर्विस में भी यह सुविधा उपलब्ध होगी। शहर में चलने वाली लोकल बसों का टिकट भी इसी माध्यम से बुक करवाया जा सकेगा।
सीटीयू के बेड़े में इस समय 470 बसें हैं। जो चार अलग-अलग डिपो से चलाई जाती हैं। इनमें से 87 बसें लंबे रूट की हैं। जबकि बाकी ट्राईसिटी में चलती हैं। सीटीयू लंबी दूरी की बसों को बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है। 200 नई बसों की खरीद की जा रही है। जिसमें 40 सुपर लग्जरी, 40 एचवीएसी और 120 सामान्य बसें शामिल हैं। सुपर लग्जरी बसें सीटीयू पहली बार खरीदेगा। अभी तक सीटीयू के पास एक भी सुपर लग्जरी बस नहीं है।

Trending Videos
ऐसे करवा सकेंगे टिकट बुक
सीटीयू बस
- फोटो : File Photo
ऐसे करवा सकेंगे टिकट बुक
ऑनलाइन टिकट बुक करवाने के लिए सीटीयू वेबसाइट पर जाकर बुकिंग के लिए लॉगइन आईडी जेनरेट करनी होगी। आवेदक सिस्टम जेनरेटेड लॉगइन आईडी और पासवर्ड एसएमएस और ई-मेल के तहत प्राप्त करेगा। एसएमएस और ई-मेल पर टिकट बुकिंग होने की जानकारी मिल जाएगी। वेबसाइट पर बस में उपलब्ध सीटों की संख्या और रिजर्वेशन की जानकारी भी मिलेगी। ऑनलाइन सिस्टम से सवारी बस को ट्रैक भी कर सकेगी।