फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CTU Bus Fair Increament in Chandigarh

तैयार रहें, महंगा होगा सीटीयू बस का सफर

Thu, 04 Sep 2014 03:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 04 Sep 2014 03:46 PM IST
विज्ञापन
CTU Bus Fair Increament in Chandigarh

शहर में शुक्रवार से सीटीयू की बसों में सफर महंगा हो जाएगा। यूटी के परिवहन विभाग ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी और शुक्रवार से सीटीयू की बसों में सफर करने वालों से नया किराया वसूला जाएगा।

विज्ञापन


सीटीयू ने अभी तक किराए के दो स्लैब बनाए हुए थे, लेकिन अब किराए के तीन स्लैब बनाए गए हैं। इस फैसले से रोजाना बसों में सफर करने वाले करीब दो लाख यात्री प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


नॉन एसी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को शुक्रवार से पहले तीन किमी के लिए पांच रुपये और तीन से दस किमी तक के लिए 10 रुपये देने होंगे। दस किमी से अधिक सफर करने वाले यात्रियों को 15 रुपये की टिकट लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इतना देना होगा किराया

CTU Bus Fair Increament in Chandigarh

अभी तक नॉन एसी बस के लिए यात्रियों को पहले पांच किमी के लिए पांच रुपये और पांच किमी के बाद के लिए 10 रुपये देने पड़ते थे।

एसी बस में सफर के लिए यात्रियों को पहले तीन किमी के लिए 15 रुपये, तीन से दस किमी के लिए 20 रुपये और दस किमी से अधिक के सफर के लिए 25 रुपये की टिकट लेनी होगी।

अभी तक एसी बस के लिए यात्रियों को पहले पांच किमी के दस रुपये और पांच किमी से अधिक के लिए 15 रुपये देने पड़े थे। ध्यान रहे कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के निर्देश पर प्रशासन ने सीटीयू के किराए में बढ़ोतरी की है।

सीटीयू बस के किराए में लगभग साढ़े तीन साल से बढ़ोतरी नहीं हुई है। अब किराए में बढ़ोतरी होने से सीटीयू को हर माह लगभग 1.25 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी।

किराए का नया ढांचा

CTU Bus Fair Increament in Chandigarh

नॉन एसी बसें--------------फुल टिकट-----हाफ टिकट
पहले 3 किलोमीटर--------------5-------------3
3 से 10 किलोमीटर-------------10------------5
10 किमी से अधिक-------------15------------8

एसी बसें
पहले 3 किलोमीटर------------15----------8
3 से 10 किलोमीटर------------20---------10
10 किमी से अधिक------------25---------13

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed