फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crops damaged due to rain in Haryana farmers asked for compensation

हरियाणा: बारिश से फसलें तबाह, 55 हजार किसानों ने मांगा मुआवजा, तीन दिन सर्वे कराएगा कृषि विभाग

Fri, 24 Sep 2021 10:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Sep 2021 10:03 AM IST
सार

हरियाणा में बारिश की वजह से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। नुकसान की शिकायतें कृषि विभाग तक पहुंच रही हैं। विभाग अब तीन दिनों तक फसलों के नुकसान का सर्वे कराएगा। बता दें कि दो दिनों से हरियाणा के कई जिलों में भारी बरसात हो रही है। 

विज्ञापन
Crops damaged due to rain in Haryana farmers asked for compensation
बारिश से गिरी धान की फसल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में पिछले कई दिन से जारी बारिश ने किसानों की फसलें तबाह करनी शुरू कर दी है। कई जिलों में फसलों में पानी जमा होने से फसलें खराब हो गई हैं तो कई जगहों पर खराब होने की स्थिति में पहुंच गई है। हरियाणा के अलग-अलग जिलों से करीब 55 हजार किसानों ने फसलें बर्बाद होने का दावा करते हुए कृषि विभाग से मुआवजा मांगा है। 

विज्ञापन


विभाग इसकी हकीकत जानने के लिए अगले तीन दिन में सर्वे कराएगा। उधर, ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जो विभाग के पास शिकायत दर्ज नहीं करा पाए हैं। पिछले एक सप्ताह में करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र में धान, फतेहाबाद, सिरसा और हिसार से कपास और रेवाड़ी, भिवानी, जींद समेत अन्य जिलों के किसानों ने बाजरे की फसल खराब होने की शिकायत दर्ज कराई हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में दिखा वायुसेना का शौर्य: सुखना लेक के ऊपर गरजे राफेल व चिनूक, मौसम के कारण नहीं उड़े सूर्यकिरण
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. जगराज ढांडी ने कहा कि हमारे पास 50 हजार किसानों की शिकायतें आई हैं। ये तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि असलियत में कितने किसानों की फसलें खराब होंगी। आगामी से तीन दिन में विभाग इसका सर्वे कराएगा। बता दें कि हरियाणा में इस बार 12 लाख हेक्टेयर में धान, सवा लाख हेक्टेयर में कपास की बिजाई की गई है। 

यह भी पढ़ें- कैप्टन अमरिंदर के नए खुलासे: कहा- तीन हफ्ते पहले ही इस्तीफे की पेशकश की थी, सिद्धू के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारूंगा

कपास, धान, बाजरा, मूंग और सब्जियों में नुकसान: सुरजेवाला
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि फतेहाबाद, सिरसा, रेवाड़ी, हिसार, नारनौल, सोनीपत, जींद, रोहतक, झज्जर, भिवानी जिलों में नरमा, कपास, धान, बाजरा, मूंग, सब्जियों में 50 से 80 फीसदी तक फसलों का नुकसान हुआ है। किसानों को मुआवजा की व्यवस्था करने के साथ-साथ पानी की निकासी का प्रबंध और मंडियों में फसल खरीद तुरंत शुरू करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed