फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crops affected in 39 thousand hectares due to rain in Haryana

हरियाणा में आफत बनी बेमौसम बरसात: 39 हजार हेक्टेयर में फसलें प्रभावित, 23 हजार किसानों ने मुआवजे का किया दावा

Mon, 14 Feb 2022 12:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Feb 2022 12:46 AM IST
सार

पिछले साल धान और कपास के सीजन में भी किसानों को मौसम की मार झेलनी पड़ी थी। धान और कपास की पकाई के समय ओलावृष्टि और बारिश के चलते 3.50 लाख एकड़ में फसलें खराब हो गई थीं। सरकार ने इसके लिए विशेष गिरदावरी कराई थी। इसके बदले सरकार ने किसानों को खराबे के अनुसार 561 करोड़ रुपये देने का फैसला लिया है। हाल ही में यह राशि वितरण शुरू किया गया है। 

विज्ञापन
Crops affected in 39 thousand hectares due to rain in Haryana
- फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा में बेमौसम बारिश फसलों पर भारी पड़ रही है। पिछले खरीफ के सीजन के बाद अब रबी के सीजन में भी बारिश किसानों के लिए आफत बन रही है। मात्र दो माह में अब तक 39 हजार हेक्टेयर में फसलें प्रभावित हुई हैं। 23 हजार किसानों ने अपनी फसल खराब बताते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजे का दावा किया है। ये केवल उन किसानों का आंकड़ा है, जिन्होंने फसल बीमा करा रखा है, वे किसान अलग हैं, जिनकी फसलें खराब हुई हैं लेकिन वे दावा नहीं कर पाए। 

विज्ञापन

 
प्रदेश में इस बार 22.9 लाख हेक्टेयर में गेहूं और 19 लाख एकड़ में सरसों की बिजाई की गई है। जनवरी माह में तीन से चार बार आई बारिश से फसलों में पानी जमा हो गया था। 30 जनवरी तक बेमौसमी बारिश से प्रभावित किसानों की संख्या 16 हजार थी। फरवरी माह में फिर आई बारिश के कारण सरसों, गेहूं, आलू समेत सब्जी वाली फसलों के लिए नुकसानदायक रही। 
विज्ञापन


सोनीपत, रोहतक समेत सेम के इलाकों में आज तक भी फसलों में पानी जमा है, जिससे फसलों को अधिक नुकसान हुआ है। इसी प्रकार, महेंद्रगढ़, भिवानी और हिसार में सरसों की फसल प्रभावित हुई है। जीटी रोड के जिलों में सब्जी वाली फसलें काफी हद तक प्रभावित हुई हैं। किसान लगातार मुआवाजे के लिए दावे कर रहे हैं। हालांकि, भारतीय किसान यूनियन और विपक्षी दल विशेष गिरदावरी की मांग भी कर रहे हैं लेकिन अभी तक सरकार ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी फसलें हुई प्रभावित

  • जिला     किसान       भूमि (हेक्टेयर)
  • कुरुक्षेत्र     3243        6525 
  • सोनीपत   3129        5452
  • अंबाला      2777        6169
  • रेवाड़ी       2638        2890
  • चरखी दादरी 1567     2128
  • झज्जर    1587          2218
  • जींद        1109          2227
  • हिसार     708           1614
  • गुरुग्राम   600           857
  • कैथल     613           1390
  • मेवात    573           1116
  • यमुनानगर 571       583
  • करनाल   471        904
  • पलवल  411          720
  • भिवानी  376         745
  • महेंद्रगढ़  167       227
  • पंचकूला   35         41
  • पानीपत  23          44
  • सिरसा   21          50
  • फरीदाबाद 16        22
  • फतेहाबाद  12       23
  • कुल    23069     39813 हेक्येटर

इस बार बारिश से फसलों पर असर पड़ा है। प्रभावित किसान मुआवजे के लिए आवेदन कर रहे हैं। इनकी जांच के बाद ही पूरी स्थिति का पता चल पाएगा कि असल में कितनी फसलें खराब हुई हैं। फिलहाल मौसम ठीक है और गेहूं में कोई अधिक नुकसान नहीं है।  - डॉ. जगराज ढांडी, संयुक्त निदेशक, कृषि विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed