फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crocodile seen on the banks of SYL canal in Kurukshetra

Kurukshetra News: एसवाईएल नहर के किनारे दिखा मगरमच्छ, करीब 12 फुट लंबा, ग्रामीण रहें सतर्क

Thu, 10 Aug 2023 08:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Aug 2023 08:52 PM IST
सार

पिछले माह दबखेड़ी समेत तीन गांव में मगरमच्छ देखे जा चुके हैं, मगर अभी तक कोई मगरमच्छ पकड़ में नहीं आया है। तकरीबन दो सप्ताह पहले भी गांव दबखेड़ी में धान की रोपाई कर रहे मजदूरों ने झील में मगरमच्छ देखने की शिकायत की थी।

विज्ञापन
Crocodile seen on the banks of SYL canal in Kurukshetra
कुरुक्षेत्र में दिखा मगरमच्छ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुरुक्षेत्र के दबखेड़ी गांव के पास एसवाईएल नहर के किनारे 10 से 12 फुट लंबा मगरमच्छ दिखा है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो डालकर लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। लोगों को नहर के पास अपने पशु न लेकर जाने और मछली पकड़ने वालों को नहर में न उतरने की सलाह दी गई है। दूसरी ओर दहशतजदा ग्रामीणों ने वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़ने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि वह ज्योतिसर से दबखेड़ी के बीच नहर पर अपने पशुओं को चराने गया था। इस दौरान बुधवार और गुरुवार को एसवाईएल नहर के किनारे मगरमच्छ देखा। उसने लोगों को सतर्क करने के लिए वीडियो भी बनाया। अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 10 से 12 फुट लंबे मगरमच्छ का वजन चार क्विंटल तक हो सकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नहर पर मछली पकड़ने, घास काटने, सूखी लकड़ियां चुगने और पशुओं को चराने वाले लोग सावधान रहें। इस मगरमच्छ के पकड़े जाने तक नहर के आसपास जाने से बचें। किसी पर भी घात लगाकर हमला कर सकता है। इस बड़े मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन्य विभाग को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी दिख चुके मगरमच्छ

गत माह दबखेड़ी समेत तीन गांव में मगरमच्छ देखे जा चुके हैं, मगर अभी तक कोई मगरमच्छ पकड़ में नहीं आया है। तकरीबन दो सप्ताह पहले भी गांव दबखेड़ी में धान की रोपाई कर रहे मजदूरों ने झील में मगरमच्छ देखने की शिकायत की थी। यह मगरमच्छ 5-6 फुट का था। इसे भी अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। माना जा रहा है कि मगरमच्छ बाढ़ के पानी संग यहां तक पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed