{"_id":"5f6503338ebc3e7496481d85","slug":"criminal-arrested-heroin-worth-two-lakhs-team-caught-during-blockade-near-dev-samaj-college-chandigarh-news-pkl388307920","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 मामलों का अपराधी दो लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, देव समाज कॉलेज के पास नाके के दौरान टीम ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 मामलों का अपराधी दो लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, देव समाज कॉलेज के पास नाके के दौरान टीम ने पकड़ा
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-45 स्थित देव समाज कॉलेज के पास से ऑपरेशन सेल ने नशा तस्करी के मामले में व्यक्ति को दो लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। टीम की जांच में सामने आया कि आरोपी पर पिछले 18 साल में चोरी समेत अन्य मामलों में कुल 17 मामले दर्ज हैं। आरोपी की पहचान बुड़ैल निवासी सुखबीर सिंह उर्फ रिंकू (36) के रूप में हुई है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (21) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
ऑपरेशन सेल डीएसपी रश्मि यादव की अगुवाई में इंचार्ज रंजीत सिंह की टीम में एएसआई रमेश कुमार ने वीरवार देर रात सेक्टर-45 स्थित देव समाज कॉलेज के पास नाका लगाया। इस दौरान उक्त आरोपी ने पुलिस टीम को देखकर रास्ता बदल लिया। इसके बाद टीम ने आरोपी को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से 35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। टीम की जांच में सामने आया कि आरोपी दिल्ली में किसी नाइजीरियन से कम दाम में नशा खरीदकर चंडीगढ़ में ज्यादा कीमत पर बेचता था। इसके बाद पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ सेक्टर-34 थाने में मामला दर्ज करवाया। आरोपी से बरामद हेरोइन की कीमत करीब दो लाख रुपए आंकी गई है।
आरोपी के खिलाफ पहली बार 2002 में सेक्टर-36 थाना पुलिस ने चोरी के तहत मामला दर्ज किया था। शहर के विभिन्न थानों में आरोपी पर चोरी, गैंबलिंग एक्ट समेत नशा तस्करी के कुल 17 मामले दर्ज है। नशा तस्करी के मामले में वह चौथी बार गिरफ्तार हुआ है। पकड़े गए आरोपी से टीम पूछताछ करने में जुटी है कि उसके साथ और कितने लोग इस नशे के गोरखधंधे में शामिल है।