फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   zulfikar misdeed case: child hostile from statement in court

कुकर्म केस में जुल्फिकार के खिलाफ कोर्ट में बयान से मुकरा बच्चा

Thu, 26 May 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
zulfikar misdeed case: child hostile from statement in court
जुल्फिकार, चंडीगढ़ - फोटो : file photo

बच्चों से कुकर्म के मामले में बुड़ैल जेल में बंद थिएटर एज का संस्थापक डायरेक्टर जुल्फिकार वहीं से गवाहों, पीड़ितों को रिश्तेदारों और परिचितों के जरिए धमका रहा है। 16 मई को केस की सुनवाई के दौरान एक गवाह का अपहरण कर धमकाने का मामला सामने आया था, बुधवार को उसी का बड़ा भाई पुलिस को दिए बयानों से अदालत में मुकर गया। केस में पांच में से दो गवाह अब तक मामले में मुकर चुके हैं। कोर्ट ने बुधवार को मुकरने वाले गवाह को भी होस्टाइल घोषित कर दिया है। केस की अगली सुनवाई 1 जून को होगी। 

विज्ञापन


बुधवार को केस की सुनवाई के दौरान पीड़ितों में से एक गवाह ने कोर्ट को बताया कि, वह 6-7 साल का था जब वह जुल्फिकार के पास आया था। लेकिन जुल्फिकार ने कभी उसके साथ कुछ गलत काम नहीं किया। उसने इस संबंध में पुलिस को भी थाने में कोई बयान नहीं दिया था। हालांकि मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान की कॉपी पर उसने हस्ताक्षर खुद के बताए, लेकिन साथ ही कहा कि उसे इंग्लिश नहीं आती है। उसे नहीं पता कि इन बयानों में क्या लिखा गया है। 
विज्ञापन


वहीं, इससे पहले सुनवाई के दौरान गवाह ने बयान दिया था कि जुल्फिकार उन्हें प्ले या घूमाने के लिए कई बार टूर पर लेकर जाता था। वहां भी वह बच्चों पर सेक्स के लिए दबाव डालता था। वहीं एक गवाह कोर्ट में बयान दे चुका है कि जुल्फिकार उनके साथ ग्रुप सेक्स भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जुल्फिकार को पिछले साल जुलाई में चाइल्ड राइट कमीशन की शिकायत पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कमीशन में थियेटर एज ग्रुप के कुछ बच्चों ने उनके साथ वर्ष 2002 से यौन शोषण करने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 377 और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed