फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   zulfikar case, sexual harrasment case, chandigarh

जुल्फिकार ने नहीं किया बच्चों का कुकर्म, पुलिस से 7 तक मांगा जवाब

Sat, 04 Jun 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 04 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
zulfikar case, sexual harrasment case, chandigarh
जुल्फिकार, चंडीगढ़ - फोटो : file photo
थियेटर एज के संचालक जुल्फिकार द्वारा नाबालिगों के साथ कुकर्म मामले में आरोपी की जमानत अर्जियों पर जवाब देने के लिए एडिशनल सेशन जज जेएस सिद्धू ने पुलिस को सात जून की तारीख दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को  दायर जमानत अर्जियों में कहा गया था कि जुल्फिकार ने बच्चों के साथ कोई कुकर्म नहीं किया। ऐसे में उसे आदतन अपराधी नहीं माना जा सकता। जमानत अर्जियों में दो मुकरे बच्चों के बयानों को भी आधार बनाया गया है। कहा गया कि जुल्फिकार के कुछ पूर्व स्टूडेंट्स ने उसे झूठा फंसाया है।
विज्ञापन


दूसरों की मदद से वह जुल्फिकार को ब्लैकमेल कर रहे हैं। इसमें शिकायतकर्ता पर भी ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए गए हैं। एक अन्य पीड़ित द्वारा कोर्ट परिसर से उसे कार में किडनैप कर धमकाने के आरोपों को भी बेबुनियाद बताया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो नियमित जमानत याचिकाएं हो चुकी हैं खारिज
गौरतलब है कि बीते 11 जुलाई से जुल्फिकार पुलिस हिरासत में है। इससे पहले उसकी दो नियमित जमानत अर्जियों को कोर्ट खारिज कर चुकी है। जुल्फिकार को पिछले साल जुलाई में चाइल्ड राइट कमीशन की शिकायत पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कमीशन में थियेटर एज ग्रुप के कुछ बच्चों ने उनके साथ वर्ष 2002 से यौन शोषण करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed