फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   zirakpur news, entire family dengue, 23-year-old girl dies

जीरकपुर: पूरा परिवार डेंगू की चपेट में, 23 साल की युवती की मौत

Wed, 18 Oct 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब) Updated Wed, 18 Oct 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
zirakpur news, entire family dengue, 23-year-old girl dies
मृतका ईशा गौड की फाइल फोटो और लारवा को नष्ट करते हुए सेहत विभाग की टीम
डेंगू से पीड़ित एक 23 वर्षीय लड़की की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद सेहत विभाग पूरी तरह से सतर्क होकर मामले की जांच में जुट गया है। जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़-अंबाला हाईवे स्थित मोतिया रॉयल सिटी के टावर नंबर-2 के फ्लैट नंबर-2 में रह रहे गौड़ परिवार के सभी सदस्य बीमार हो गए थे। परिवारवालों का सेक्टर-34 (चंडीगढ़) के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह दस बजे अस्पताल में इलाज के दौरान ईशा गौड़ की मौत हो गई। सेना में कार्यरत मृतका के पिता दिनेश गौड़, मां सीमा गौड़ और भाई गौरव गौड़ का अभी इलाज चल रहा है। ईशा की मौत से पारिवारिक सदस्य सदमे में होने के कारण पड़ोसियों ने मामले की जानकारी सेहत विभाग को दी। वहीं, डेराबस्सी सिविल अस्पताल की एसएमओ संगीता जैन ने बताया कि अभी सेहत विभाग ने मृतका लड़की या परिवार के किसी अन्य मेंबर को डेंगू होने की पुष्टि नहीं की गई। लेकिन मौत की सूचना मिलने के बाद मोतिया रॉयल सिटी सोसायटी में सेहत विभाग की टीम को लारवा नष्ट करने के निर्देश जरूर दे दिए गए हैं।  
विज्ञापन


पड़ोसी फ्लैट से टीम को मिला डेंगू लारवा
सेहत विभाग के सुपरवाइजर लखविंदर सिंह ने बताया कि उक्त फ्लैट के साथ एक अन्य फ्लैट लंबे समय से बंद पड़ा है। इसमें पानी लीक होकर बॉलकनी में इकट्ठा हो गया। रुके हुए साफ पानी के अंदर डेंगू मच्छर का लारवा जन्म लेता है। उन्होंने बताया कि बंद फ्लैट में इकट्ठा हुए पाने से पैदा हुए मच्छर ने पूरे परिवार को अपनी चपेट में ले लिया है। सेहत विभाग की टीम ने सोसायटी में दवाओं का छिड़काव किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रमाण पत्र में डेंगू होने की पुष्टि
जानकारी के अनुसार, मृतका ईशा गौड़ का इलाज जिस अस्पताल में चल रहा था, वहां से जारी हुए प्रमाण पत्र में उसकी मौत डेंगू होना बताया गया है। जबकि मृतका के अलावा उसके भाई गौरव, पिता दिनेश और सीमा गौड भी डेंगू से पीड़ित हैं। उनका भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed