फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   zirakpur boy arvind created fake id of girl on porn site, imprisonment in cyber crime

पोर्न साइट पर बनाई थी युवती की फेक आईडी, अब भुगतेगा सजा

Thu, 15 Sep 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर Updated Thu, 15 Sep 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
zirakpur boy arvind created fake id of girl on porn site, imprisonment in cyber crime
साइबर क्राइम - फोटो : डेमो फोटो
पहले पोर्न साइट पर युवती की फेक आईडी बनाई, फिर उसका मोबाइल नंबर पोस्ट कर दिया। मामले में युवक अब सजा भुगतेगा। साइबर क्राइम से जुड़े इस मामले में बुधवार को सीजेएम कोर्ट ने जीरकपुर निवासी अरविंद कुमार को 2 साल कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


साथ ही अदालत ने उस पर 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। एसएसपी को दी शिकायत के बाद सेक्टर-17 थाना पुलिस ने अरविंद के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज किया था। मामला 12 जुलाई 2013 का है।
विज्ञापन


सेक्टर-17 स्थित एक इमीग्रेशन कंपनी की कर्मचारी ने एसएसपी को दी शिकायत में कहा था कि उसे सुबह से कई कॉल और अश्लील मैसेज आ रहे हैं। उसने जांच की तो पता चला कि एक पॉर्न साइट पर उसकी फेक आईडी बनाई हुई थी। उसी में उसका मोबाइल नंबर भी पोस्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफिस में आकर धमका कर गया था

zirakpur boy arvind created fake id of girl on porn site, imprisonment in cyber crime
साइबर क्राइम
युवती ने एसएसपी को शिकायत देकर उसकी आईडी और मोबाइल नंबर उस साइट से हटाने की मांग की थी। साथ ही ऐसा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। युवती की शिकायत पर एसएसपी ऑफिस से मामले की जांच सेक्टर-17 थाने और साइबर क्राइम सेल को सौंपी गई थी।

पुलिस ने जांच की तो पता चला कि इन सब के पीछे बादल कॉलोनी जीरकपुर निवासी अरविंद कुमार का हाथ है। इस पर युवती ने बताया कि अरविंद ने कुछ दिनों पहले उनके ऑफिस से कनाडा के लिए वीजा अप्लाई किया था। इसमें उन्होंने कुछ फर्जी दस्तावेज लगाए थे।

इस आधार पर कनाडा एंबेसी ने उसका आवेदन खारिज कर दिया था। इसके बाद वह उनके ऑफिस आया था और उन्हें धमकाकर गया था। जांच के बाद पुलिस ने अरविंद को 7 अगस्त 2013 को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed