फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Vehicle thief arrested; five stolen vehicles recovered

Mohali News: वाहन चोर गिरफ्तार, पांच चोरी के वाहन बरामद

Fri, 11 Sep 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Vehicle thief arrested; five stolen vehicles recovered
मोहाली। मोहाली पुलिस ने वाहन चोरी रोकने के अभियान में एक चोर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तीन मोटरसाइकिल और दो एक्टिवा सहित पांच चोरी के वाहन बरामद हुए।
विज्ञापन




गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरजीत सिंह उर्फ तोता निवासी खेड़ा मुंडी खरड़ के रूप में हुई है। छह सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि गुरजीत चोरी का मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में है। थाना फेज-1 पुलिस ने उसे मोहाली फेज-1 में नई पानी की टंकी के पीछे से पकड़ा। उसके पास से एक चोरी का स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुआ। अदालत में पेश कर उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर दो अन्य मोटरसाइकिल और दो एक्टिवा भी बरामद किए गए। गुरजीत पर वर्ष 2018 में थाना मटौर में एनडीपीएस एक्ट का मामला भी दर्ज है। पुलिस अब चोरी के इस नेटवर्क में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed